दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क वाला देश भारत भी अब हाईस्पीड बुलेट ट्रेन देश की कतार में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। इससे देश में सुरक्षा और रफ्तार के साथ विश्वस्तरीय रेल सेवा युग की शुरुआत होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पहले 2023 में बुलेट ट्रेन दौड़ाने की योजना थी। लेकिन अब इसे आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर, यानी 15 अगस्त, 2022 को ही देश को समर्पित करने की बात कही जा रही है।
यह ट्रेन देश की सबसे लंबी सुरंग को पार करेगी, जिसका दो किमी हिस्सा समुद्र के अंदर होगा। पहली बार कोई ट्रेन समुद्र के अंदर बने टनल से गुजरेगी। पर अभी भी इसमेंवक्त है। लेकिन दुनिया में कई ट्रेनें हैं जो बेहद तेज गति से सफर करती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 ट्रेनों के नाम जो दुनिया में सबसे तेज दौड़ती हैं।