फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में सबसे तेज दौड़ती हैं ये पांच ट्रेनें, जानें कहां और कितनी होती है स्पीड

Thu, 12 Dec 2019 11:21 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
5 ट्रेनें जो दुनिया में सबसे तेज दौड़ती हैं - फोटो : amar ujala
दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क वाला देश भारत भी अब हाईस्पीड बुलेट ट्रेन देश की कतार में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। इससे देश में सुरक्षा और रफ्तार के साथ विश्वस्तरीय रेल सेवा युग की शुरुआत होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पहले 2023 में बुलेट ट्रेन दौड़ाने की योजना थी। लेकिन अब इसे आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर, यानी 15 अगस्त, 2022 को ही देश को समर्पित करने की बात कही जा रही है।

यह ट्रेन देश की सबसे लंबी सुरंग को पार करेगी, जिसका दो किमी हिस्सा समुद्र के अंदर होगा। पहली बार कोई ट्रेन समुद्र के अंदर बने टनल से गुजरेगी। पर अभी भी इसमेंवक्त है। लेकिन दुनिया में कई ट्रेनें हैं जो बेहद तेज गति से सफर करती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 ट्रेनों के नाम जो दुनिया में सबसे तेज दौड़ती हैं। 
विज्ञापन

पांचवे नंबर पर है जर्मनी की ICE ट्रेन

2 of 6
ice germany train - फोटो : social media
  • एक जानी-मानी ट्रैवल बुकिंग वेबसाइट omio.com ने हाल में ही एक रिपोर्ट जारी की है।
  • इसके अनुसार, दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेनों में पांचवें नंबर पर ICE जर्मनी है।
  • इसकी स्पीड 299 किमी/घंटा है। 
विज्ञापन

चौथे नंबर पर है स्पेन की AVE

3 of 6
4-  स्पेन की AVE - फोटो : social media
  • चौथे नंबर पर नाम आता है स्पेन की AVE का।
  • ये ट्रेन दुनिया की हाईस्पीड ट्रेन में चौथे नंबर पर है। इसकी स्पीड 320 किमी/ घंटा है। 

तीसरे नंबर पर है फ्रांस की TGV-POS

4 of 6
फ्रांस की TGV-POS - फोटो : social media
  • अब नाम आता है फ्रांस की TGV-POS का।
  • ये ट्रेन दुनिया की सबसे हाईस्पीड ट्रेनों में तीसरे नंबर पर है।
  • इसकी स्पीड 310 किमी/ घंटा और इसकी टॉप स्पीड 403 किमी/घंटा है।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर है जापान की हाईस्पीड ट्रेन शिंकानसेन

5 of 6
जापान की हाईस्पीड ट्रेन शिंकानसेन - फोटो : social media
  • अब नाम आता है जापान की हाईस्पीड ट्रेन शिंकानसेन का।
  • ये ट्रेन दुनिया की हाईस्पीड ट्रेन में दूसरे नंबर पर है।
  • इसकी स्पीड 320 किमी/ घंटा और इसकी टॉप स्पीड 400 किमी/घंटा है।
ये भी पढ़ें : आप कैसे खरीद सकते हैं अपना द्बीप, जानें कीमत, किन बातों का रखें ध्यान 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नंबर पर चीन की CR400BF ट्रेन

6 of 6
चीन की है CR400BF ट्रेन - फोटो : social media
  • रिपोर्ट में जिस ट्रेन को पहला स्थान दिया गया है, वह चीन की है।
  • ये CR400BF ट्रेन है। ये ट्रेन दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है।
  • इसकी स्पीड 350 किमी/ घंटा और इसकी टॉप स्पीड 420 किमी/घंटा है।
ये भी पढ़ें : जैसे भारत के झंडे का नाम 'तिरंगा', वैसे क्या है पाकिस्तान समेत 15 देशों के झंडों का नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें