फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: कितने पढ़े-लिखे हैं मैदान में छक्के-चौके मारने वाले भारतीय टीम के धुरंधर

Wed, 05 Jun 2019 03:45 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
वर्ल्ड कप 2019
World Cup 2019: वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है।भारत के करोड़ों क्रिकेट फैन्स इसके परिणाम को लेकर बेसब्र हैं। हमारी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपना बेस्ट देने के लिए तैयार है। आप इस टीम के खिलाड़ियों के क्रिकेट करियर के बारे में जानते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि मैदान पर छक्के-चौके मारने वाले, शानदार फील्डिंग और बॉलिंग से विरोधी टीम के पसीने छुड़ाने वाले ये धुरंधर कितने पढे-लिखे हैं? नहीं.. तो यहां हम आपको बता रहे हैं आपके फेवरेट क्रिकेटर्स की शिक्षा के बारे में...
विज्ञापन

2 of 13
विराट कोहलीः 
  • भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सिर्फ 12वीं (इंटरमीडिएट) की पढ़ाई की है। उन्होंने नई दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से की शिक्षा ली है। क्रिकेट में करियर की शुरुआत अंडर-19 से की और विश्व क्रिकेट में नाम कमाया। 
विज्ञापन

3 of 13
महेन्द्र सिंह धोनीः
  • भारतीय क्रिकेट के पू्र्व कप्तान रह चुके धोनी को देश-दुनिया में एक बेहतरीन बल्लेबाज और विकेट कीपर के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने डीएवी जवाहर विद्या मन्दिर, रांची से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। स्कूल के ही दौरान उन्हें क्रिकेट खेलना पसंद आने लगा। फिर संत जेवियर्स कॉलेज रांची में दाखिला लिया, लेकिन क्रिकेट के कारण पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। वर्ष 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के उपरान्त जेवियर्स कॉलेज से उन्हें ऑनररी डिग्री प्रदान कर दी।

4 of 13
रोहित शर्माः 
  • रोहित शर्मा ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। रोहित ने आवर लेडी ऑफ वेलंकन्नी हाई स्कूल से प्राइमरी की पढ़ाई की है। 12वीं की शिक्षा के दौरान उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए हो गया था।
विज्ञापन

5 of 13
शिखर धवनः
  • भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन ने क्रिकेट को ज्यादा महत्व दिया। इन्होंने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है। धवन ने पश्चिम विहार, दिल्ली के सेंट मार्क्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है।
विज्ञापन

6 of 13
हार्दिक पंड्याः
  • क्रिकेट की दुनिया में खुद को खो देने वाले क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने कक्षा नौवीं में फेल हो जाने के बाद आगे पढ़ाई नहीं की। हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में ऑलराउंडर के नाम से जाने जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
जसप्रीत बुमराहः
  • स्कूलिंग निर्माण हाईस्कूल, अहमदाबाद से की। उसी दौरान बुमराह ने अपना पूरा फोकस मैच की दुनिया में लगा दिया। 

8 of 13
युजवेंद्र चहल:
  • युजवेंद्र ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 20-20 मैच से करियर की शुरुआत की और भारतीय टीम का चमकते सितारे के रूप में उभरे। चहल जींद, हरियाणा के रहने वाले हैं। इन्होंने DAV पब्लिक स्कूल जींद से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है।

9 of 13
केदार जाधव:
  • पुणे के रहने वाले जाधव एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। उन्हें क्रिकेट का शौक बचपन से ही रहा है। केदार ने MIT High school से पढ़ाई की शुरुआत की और 12वीं के लिए यशवंत राव मोहिते कॉलेज में प्रवेश लिया। उसके बाद B.Com की पढ़ाई पूरी की।

10 of 13
कुलदीप यादव: 
  • कुलदीप यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुआ। कुलदीप यादव ने अपने करियर की शुरुआत टेस्ट क्रिकेट के साथ की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मेमोरियल अकादमी वर्ल्ड स्कूल कानपूर से स्कूलिंग की।

11 of 13
विजय शंकर:  
  • विजय शंकर ने आधुनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नंगनल्लूर, चेन्नई से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद गुरु नानक कॉलेज, चेन्नई से स्नातक डिग्री हासिल की।

12 of 13
केएल राहुल:
  • केएल राहुल की स्कूली पढ़ाई NITK इंग्लिश मीडियम स्कूल से हुई। इसके बाद श्रीभगवान महावीर जैन महाविद्यालय, बेंगलुरू से B.Com की पढ़ाई पूरी की। 
विज्ञापन

13 of 13
दिनेश कार्तिक: 
  • दिनेश कार्तिक चेन्नई के रहने वाले हैं। इन्होंने डॉन बोस्को स्कूल चेन्नई, संत बेड्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई और इंडियन पब्लिक स्कूल इन सल्मिया, कुवैत से स्कूलिंग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें