आज के समय में भी रोजगार समाचार आपके बेहद काम आ सकता है। बिना इंटरनेट आप इसके जरिए जॉब की जानकारी ले सकते हो। चाहे छोटे पद की जॉब हो या पद हो सीईओ का आपको हर प्रकार की जॉब मिल जाएगी। बता दें कि रोजगार पत्र सप्ताह में एक बार निकलता है। उम्मीदवार मार्केट से बड़ी आसानी से इसे खरीद सकते हैं। नौकरी के साथ-साथ, रोजगार समचार नौकरी से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रवेश से संबंधित नोटिस, बैंकों से संबंधित नौकरी, राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्तियों के लिए आयोजित परीक्षाओं का परिणाम भी प्रदान करता है।