एडवांस ले सकते हैं
नौकरी करते वक्त आप ईपीएफ का पैसा नहीं निकाल सकते लेकिन बहुत जरूरी होने पर कुछ राशि निकाली जा सकती है। परिवार (पति/पत्नी, बच्चे, माता-पिता) के इलाज के लिए सैलरी की 6 गुना रकम निकाली जा सकती है। बच्चों या भाई-बहन की शादी या एजुकेशन के लिए पूरी रकम का 50 फीसदी निकाल सकते हैं और ऐसा नौकरी के दौरान आप केवल 3 बार ही कर सकते हैं। होमलोन चुकाने के लिए सैलरी का 36 गुना तक निकाल सकते हैं जबकि घर की मरम्मत के लिए सैलरी का 12 गुना तक निकाल सकते हैं लेकिन ऐसा केवल एक बार ही कर सकते हैं।