लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर यानी आज बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है। शास्त्री का जन्म 2 अक्तूबर, 1904 को हुआ था। यहां हम बात कर रहे हैं कि 1965 के युद्ध की। जब 1962 के युद्ध में भारत चीन से हार गया था तब पाकिस्तान को भ्रम हो गया कि भारतीय सेना की बाजुओं में इतना दम नहीं। इसी सोच के साथ उसने भारत पर हमला कर दिया। उस दौरान लाल बहादुर शास्त्री द्वारा अपनाई गई रणनीति पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए काफी थी। बता दें कि वे 9 जून, 1964 को देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे। पढ़ते हैं आगे...