फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से 12वीं परीक्षा के लिए लिया गया ये बड़ा फैसला 

विज्ञापन
1 of 3
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक अहम फैसला लिया है। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं जून में मानक से हटकर संबंधित स्कूलों में ही आयोजित कराई जाएंगी। यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं अब केंद्रों की जगह होम सेंटर पर ही आयोजित होंगी। इस बात की जानकारी काउंसिल की अध्यक्ष ने दी है।

इसे भी पढ़ें-बार काउंसिल ऑफ इंडिया: अखिल भारतीय बार परीक्षा XVI के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख आगे बढ़ी


 
विज्ञापन

2 of 3
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की अध्यक्ष महुआ दास ने अपने बयान में कहा कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं तय तिथि की दूसरी पाली में होंगी। उन्होंने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।  उन्होंने बताया कि 2021 की उच्च माध्यमिक परीक्षाएं शैक्षणिक संस्थान में दोपहर 12 बजे से लेकर 3.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें-क्लैट 2021 : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण तारीख 15 मई तक बढ़ाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा कि काउंसिल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति पर नजर बनाए हुए है। काउंसिल की अध्यक्ष ने बताया कि स्कूलों को ग्यारहवीं कक्षा के लिए अगले तीन महीनों में पाठ्यक्रम के चुनिंदा भागों को पढ़ाने के लिए कहा गया है, जो कि अगले साल बोर्ड परीक्षा के लिए भी प्रासंगिक होगे। बता दें कि सूबे में  उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं 15 जून से शुरू होंगी और 2 जुलाई तक जारी रहेंगी। कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है एवं स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें