जसलीन कौर कानपुर की रहने वाली हैं। संघ लोक सेवा आयोग 2019 (UPSC- Union Public Service commission) में 152वीं रैंक हासिल करने वाली जसलीन बचपन से ही अधिकारी बनना चाहती थीं।
सपने हर कोई देखता है पर उन्हें सच कर दिखाने का जज्बा और धैर्य हर किसी में नहीं होता। जसलीन कौर ने न केवल पूरी शिद्दत के साथ बल्कि धैर्य रखकर अपनी मंजिल हासिल की। अमर उजाला से खास बातचीच में जसलीन ने रोचक किस्सों के साथ-साथ टिप्स भी साझा किए। यूपीएससी सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वालों के लिए ये टिप्स बेहद काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...