फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC 2018 ने सिविल सेवा के मुुख्य परिणाम किए घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 21 Dec 2018 11:13 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
upsc
यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2018: यूपीएससी सिविल सेवा के लिए परिणाम 2018 घोषित किए गए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों - upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा 28 सितंबर से 7 अक्टूबर, 2018 तक आयोजित की गई थी। योग्य उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा जो 4 फरवरी से शुरू होने वाले हैं।782 पदों के लिए कराई गई मुख्य परीक्षा में 1994 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ये अभ्यर्थी अब व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनॉलिटी टेस्ट) में शामिल होंगे। यूपीएससी से जारी बयान में कहा गया है कि व्यक्तित्व परीक्षण के वक्त अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, उम्र आदि संबंधी वास्तविक प्रमाणपत्र पेश करने होंगे।

4 of 5
व्यक्तित्व परीक्षण धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड स्थित यूपीएससी में अगले साल 4 फरवरी से शुरू होगा। प्रवेश पत्र जनवरी में जारी होंगे। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा का परिणाम यूपीएससी की वेबसाइटhttp://www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे करें आवेदन-

चरण 1: यूपीएससी - upsc.gov.in, upsconline.nic.in की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं

चरण 2: मुखपृष्ठ पर 'यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2018' लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

चरण 3: एक पीडीएफ फ़ाइल योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रदर्शित करेगा।

चरण 4: परिणाम डाउनलोड करें और यदि आवश्यक हो, तो भविष्य के संदर्भों के लिए प्रिंट आउट लें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें