कोविड-19 द्वारा खड़ी की गई मुश्किलों के बावजूद कैसे यूपीईएस है सबसे आगे-
अत्याधुनिक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम
यूपीईएस विश्व के सबसे आधुनिक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के जरिए छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है जिसके लिए यूपीईएस ने अपने सभी अध्यापकों को ट्रेनिंग दी है । कोविड-19 के पहले पूरे पाठ्यक्रम का 20
% डिजिटलाइज्ड था जिसे ऑनलाइन पढ़ाया जाता था, जो कि अब 100
% हो चुका है।
कोर्सेरा का फ्री ऐक्सेस
यूपीईएस के छात्रों के लिए कोर्सेरा पर 3900 से भी ज्यादा कोर्सेस का फ्री में उपलब्ध हैं । इन सर्टिफिकेट कोर्स के जरिए छात्र अपने करिकुलम मॉड्यूल को पूरा कर सकते हैं । इसके द्वारा छात्र स्वयं को इंडस्ट्री के अनुसार तैयार करते हैं।