फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPES: लॉकडाउन के दौरान घर पर सुरक्षित रहते हुए करें पढ़ाई जारी, छात्र ले रहे हैं रेगुलर क्लास

विज्ञापन
UPES - फोटो : UPES
विज्ञापन
यूपीईएस के छात्रों के लिए पढ़ाई कभी रुकती नहीं है । ऐसा पांच वर्ष पूर्व ही विश्वविद्दालय के द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदम जैसे ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म, डिजिटलाइजेशन ऑफ करिकुलम और ऑनलाइन क्लास हेतु अध्यापकों के प्रशिक्षण आदि के द्वारा सम्भव हुआ है । आज यूपीईएस के 10000 से ज्यादा स्नातक व परास्नातक के छात्र, 550 से ज्यादा फैकल्टी की सहायता से, जो कि दैनिक 500 से ज्यादा ऑनलाइन लाइव क्लास दे रहे हैं, अपनी शिक्षा जारी रखे हुए हैं ।
विज्ञापन

अभी तक 10000 घंटे से ज्यादा के ऑनलाइन क्लास हो चुके हैं । इसके अलावा छात्र इंडस्ट्री विशेषज्ञों के द्वारा मास्टर क्लास व पर्सनलाइज्ड मेंटरिंग सेशन ले रहे हैं । यह यूपीईएस के कैम्पस की एक झलक मात्र है जिसे सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के पहले सप्ताह में ही स्थापित कर लिया गया था।

UPES - फोटो : UPES
कोविड-19 द्वारा खड़ी की गई मुश्किलों के बावजूद कैसे यूपीईएस है सबसे आगे-
 
अत्याधुनिक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम
यूपीईएस विश्व के सबसे आधुनिक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के जरिए छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है जिसके लिए यूपीईएस ने अपने सभी अध्यापकों को ट्रेनिंग दी है । कोविड-19 के पहले पूरे पाठ्यक्रम का 20% डिजिटलाइज्ड था जिसे ऑनलाइन पढ़ाया जाता था, जो कि अब 100% हो चुका है।

कोर्सेरा का फ्री ऐक्सेस
यूपीईएस के छात्रों के लिए कोर्सेरा पर 3900 से भी ज्यादा कोर्सेस का फ्री में उपलब्ध हैं । इन सर्टिफिकेट कोर्स के जरिए छात्र अपने करिकुलम मॉड्यूल को पूरा कर सकते हैं । इसके द्वारा छात्र स्वयं को इंडस्ट्री के अनुसार तैयार करते हैं।

UPES - फोटो : UPES
इंडस्ट्री विशेषज्ञों द्वारा मास्टर क्लास
इंडस्ट्री आधारित शिक्षा आज के समय में पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं । लॉकडाइन के समय छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने हेतु यूपीईएस ने विभिन्न क्षेत्रों के इंडस्ट्री विशेषज्ञों द्वारा मास्टर क्लास शुरू किया है।

यूपीईएस मोबाइल ऐप
इस वर्ष विश्वविद्दालय में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए यूपीईएस ने मोबाइल ऐप लॉन्च किया है । यह छात्रों की उच्च शिक्षा व करियर की दिशा में सही निर्णय लेने के लिए सहायता प्रदान करता है । यह ऐप एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए वन टैप विंडो है जिसकी सहायता से वो अपने ऐप्लीकेशन को ट्रैक कर सकते हैं, अपने सहपाठियों से मिल सकते हैं, एक्सक्लूसिव वेबिनार्स का ऐक्सेस प्राप्त कर सकते हैं साथ ही फैकल्टी मेम्बर व करियर एडवाइजर से बात भी कर सकते हैं ।
विज्ञापन

UPES - फोटो : UPES
ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया
कोविड-19 के चलते एकेडमिक साइकिल प्रभावित न होने पाए इसके लिए यूपीईएस ने इस वर्ष एडमिशन प्रक्रिया को पूर्णतयः ऑनलाइन कर दिया है । छात्र बिना कैम्पस आए ही एडमिशन ले सकते हैं।
छात्रों व शिक्षण समुदाय की सहायता हेतु यूपीईएस की प्रमोटिंग बॉडी, हाइड्रोकार्बन एजूकेशन ऐंड रिसर्च सोसायटी के अध्यक्ष श्री शरद मेहरा ने 10 अप्रैल को आयोजित एक वेबिनार में यूपीईएस द्वारा की गई पहल के बारे में बताते हुए कहा कि, “शिक्षा को पुनर्जीवित करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। अच्छी शिक्षा देते हुए आज के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है ।”
(Advertorial)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें