फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: यूपी बोर्ड के नतीजों में सीतापुर का दबदबा! पिछले दो वर्षों में 10वीं-12वीं में दिए इतने टॉपर

Fri, 25 Apr 2025 12:47 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2025: पिछले दो वर्षों से यूपी बोर्ड के परिणामों में सीतापुर के छात्रों का दबदबा रहा है। अब सबकी निगाहें 2025 के रिजल्ट पर हैं। क्या सीतापुर इस बार भी टॉपर देगा और हैट्रिक पूरी करेगा? इसका जवाब कुछ ही घंटों में सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इस साल लगभग 54 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए जारी किए जाएंगे, जिसमें यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह भी मौजूद रहेंगे।

यहां पढ़ें कक्षा 10वीं के नतीजों का लाइव अपडेट... 

यहां पढ़ें कक्षा 12वीं के नतीजों का लाइव अपडेट... 

विज्ञापन

2 of 5
UPMSP Board Result 2025 - फोटो : freepik

सबसे पहले परिणाम देखने के लिए करें पंजीकरण

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए और जारी होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के पंजीकरण कर लें। पंजीकृत छात्रों को परिणाम जारी होने पर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा, जिससे वे सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे।

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

विज्ञापन

3 of 5
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

सीतापुर के छात्रों का जलवा जारी

पिछले दो वर्षों से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल (10वीं) परिणामों में सीतापुर के छात्रों का दबदबा रहा है। 2023 में हाईस्कूल परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद (सीतापुर) की प्रियांशी सोनी ने 98.33% अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया था। हालांकि इंटरमीडिएट में उस साल महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया था।

और भी पढ़ें:- UP Board Marksheet: न कटेगी, न फटेगी... अब यूपी बोर्ड के छात्रों को मिलेगी हाईटेक मार्कशीट, जानें क्या है खास

4 of 5
UP Board 12th Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
2024 में एक बार फिर नतीजे जारी होने के बाद सीतापुर जिले के छात्रों का दबदबा रहा है। 2024 में हाईस्कूल के नतीजों में टॉप-5 में 6 छात्र-छात्रों ने अपनी जगह बनी थी। हाईस्कूल में प्राची निगम ने 98.50% और इंटरमीडिएट में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया। दोनों ही सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद के छात्र थे। अब सबकी निगाहें 2025 के रिजल्ट पर हैं। क्या सीतापुर इस बार भी टॉपर देगा और हैट्रिक पूरी करेगा? इसका जवाब कुछ ही घंटों में सामने आ जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका, UP Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:
  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें