फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड के छात्र ऐसे करें केमिस्ट्री विषय की तैयारी, मिलेंगे बंपर अंक

Sun, 03 Apr 2022 07:04 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना महामारी से छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए इस साल परीक्षा के सिलेबस में कटौती की है।
विज्ञापन
1 of 8
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा जारी है। इस साल 50 लाख से अधिक की संख्या में छात्र बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं। अमर उजाला बीते कई दिनों से बोर्ड परीक्षा के विभिन्न विषयों की परीक्षा के टिप्स और मॉडल पेपर आदि आपको उपलब्ध करवा रहा है। आज हम आपके लिए लाएं हैं बारहवीं कक्षा के रसायन शास्त्र यानी केमिस्ट्री के विषय के लिए परीक्षा टिप्स...
 
विज्ञापन

2 of 8
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बारहवीं कक्षा के रसायन शास्त्र यानी केमिस्ट्री के विषय की परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया जाएगा। रसायन शास्त्र की परीक्षा शाम की पाली में होनी है। जिन छात्रों ने विज्ञान संकाय में अपना आवेदन किया है, वह इस परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

3 of 8
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: स्कोरिंग विषय है केमिस्ट्री
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र इस बात का ध्यान रखें कि केमिस्ट्री परीक्षा में एक स्कोरिंग विषय है। अगर सही तरीके से तैयारी कर के परीक्षा में भाग लिया जाए तो आप बोर्ड परीक्षा में अपने प्रतिशत को बढ़ा सकते हैं। इसलिए छात्र पूरे फोकस और तैयारी के साथ ही इस परीक्षा में शामिल हो। हम आपको इस खबर में इसी तैयारी के कुछ जरूरी टिप्स देंगे। 

4 of 8
UP Board Exam 2022 - फोटो : Social Media
UP Board Exam 2022: सिलेबस में हुई है कटौती
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना महामारी से छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए इस साल परीक्षा के सिलेबस में कटौती की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर सिलेबस को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा 50-20-30 के पैटर्न में होगी। परीक्षा में 50 अंकों के लिखित प्रश्न, 20 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे।  इसके अलावा छात्रों को 30 अंक आंतरिक परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट का समय  प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
UP Board Exam 2022: मॉडल पेपर से करें तैयारी
यूपी बोर्ड की ओर से छात्रों की सहूलियत के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षा के मॉडल पेपर जारी किए गए हैं। छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के पैटर्न को समझ कर अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं। हम आपको नीचे आसान स्टेप्स में मॉडल पेपर को डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
UP Board Exam 2022 - फोटो : Social Media

UP Board Exam 2022: UP Board Exam 2022: कैसे डाउनलोड करें मॉडल पेपर?

  • सबसे पहले छात्र की यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मॉडल पेपर 2021-2022 के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।
  • यहां पेज पर आपको विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर प्राप्त होंगे।
  • इनमें से केमिस्ट्री विषय के मॉडल पेपर पर क्लिक करें।
  • अब मॉडल पेपर आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।  
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन

7 of 8
UP Board Exam 2022 - फोटो : Social Media
UP Board Exam 2022: कैसे करें केमिस्ट्री के परीक्षा की तैयारी
  • सिलेबस को अच्छे से समझें।
  • सिलेबस को बांट लें। 
  • कॉन्सेप्ट को समझें।
  • मॉडल पेपर या सैंपल पेपर सॉल्व करें।
  • आवर्त सारणी को याद करें।
  • इक्वेशन का अभ्यास करें।
  • उन टॉपिक को पढ़ें जिसकी तैयारी कमजोर है।
  • आखिरी समय में रिवीजन जरूर करें।
  • परीक्षा से पहली वाली रात को अच्छी नींद लेना न भूलें।
  • सुबह जल्दी उठकर रिवाइज्ड कर लें। 
विज्ञापन

8 of 8
UP Board Exam 2022 - फोटो : Social Media
UP Board Exam 2022: परीक्षा में इन बातों का भी रखें ख्याल
  • प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, बिना इसके केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही परीक्षा केंद्र पर पर पहुंच जाएं, ताकि भीड़ से बचा जा सके।
  • परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना न भूलें।
  • परीक्षा में कोई भी नकल सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर न जाएं।
  • प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़कर समझ लें फिर उत्तर लिखना शुरू करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें