फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 10वीं बोर्ड के विद्यार्थी गणित में अच्छे अंक लाने के लिए, ऐसे करें तैयारी

विज्ञापन
1 of 4
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से 10 मई तक आयोजित की जाएंगी। कोविड-19 संक्रमण के भय से जहां एक ओर लगभग पूरे सत्र के लिए विद्यालयों को बंद रखना पड़ा, वहीं दूसरी ओर इसने छात्रों के अध्ययन को भी बुरी तरह प्रभावित किया। इसी बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा  परिषद (यूपीएमएसपी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड हाई स्कूल सिलेबस 2020-21 को 30% तक कम करके जारी कर दिया है। 

आगामी 10 मई को गणित विषय की परीक्षा आयोजित होने जा रही। यानी विषय की तैयारी के लिए दो महीने से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में आज हम आपको गणित विषय से संबंधित खास टिप्स देने जा रहे हैं। जो आपकी तैयारी को और पुख्ता करने में मददगार साबित होंगे। 

विज्ञापन

2 of 4
यूपी बोर्ड 2021 - फोटो : अमर उजाला

इन विषयों से पूछे जाएंगे सबसे ज्यादा अंक वाले सवाल

  • संख्या प्रणाली से 5 अंक
  • बीजगणित से 18 अंक
  • निर्देशांक ज्यामिति से 5 अंक
  • ज्यामिति से 12 अंक
  • त्रिकोणमिति से 10 अंक
  • क्षेत्रमिति से 10 अंक
  • सांख्यिकी और प्रायिकता से 10 अंक
विज्ञापन

3 of 4
यूपी बोर्ड 2021 - फोटो : अमर उजाला

ऐसे करें तैयारी

  • सभी फॉर्मूलों को एक चार्ट पर लिखकर याद करें। 

  • त्रिकोणमिति, मेंसुरेशन, बीजगणित, समांतर श्रेणी के फॉर्मूलों को अलग चार्ट पर लिखें, ताकि समझने में आसानी हो सके।

  • ज्यामिति (रचना) के सवालों को हल करते समय ऊंचाई और दूरी दोनों पर विशेष ध्यान दें। अक्सर विद्यार्थी इसमें गलती कर जाते हैं। 

  • संख्या पद्धति, निर्देशांक ज्यामिति के सवालों को ध्यान पूर्वक समझकर हल करें।

विज्ञापन

4 of 4
यूपी बोर्ड 2021
  • परीक्षा में ज्यादा कठिन सवाल नहीं पूछे जाते हैं। इसलिए सवाल को अच्छे से पढ़कर उसका जवाब दें। अगर सवाल समझ में नहीं आए तो दो-तीन बार ध्यान से पढ़ें। 

  • जो सवाल का जवाब आपको आता है पहले उन प्रश्नों को हल करें। उसके बाद कठिन सवालों की तरफ बढ़ें।

  • गणित में एक चैप्टर का दूसरे से जुड़ाव रहता है। इसलिए सभी कॉन्सेप्ट्स को अच्छे से समझना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें