फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2019: भौतिक विज्ञान में अच्छे अंक पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स

Sat, 12 Jan 2019 06:06 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
up board
UP Board 2019 :  भौतिक विज्ञान हमेशा से छात्रों के लिए एक चिंता का विषय रहा है लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे पास करना असंभव है। अगर आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों का पालन करते हैं, तो आप परीक्षा अच्ची तरह पास कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
एकाग्रता में सुधार के लिए करें व्यायाम-

अगर आपके अंदर निश्चित चीजों पर ध्यान देने की क्षमता है तो आपकी एकाग्रता अच्छी हो सकती है। पर आजकल फोन और अन्य यंत्रों की वजह से ये शक्ति कम हो जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि एकाग्रता शक्ति को विकसित और इसमें सुधार किया जा सकता है। अपनी एकाग्रता शक्ति को सुधारने के लिए कुछ अभ्यासों की प्रैक्टिस करने के लिए नियमित दिनचर्या में 10 से 15 मिनट का समय निकालना बहुत मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
सिलेबस पर करें फोकस और बनाएं आसान-

अधिकांश छात्रों को लगता है कि अतिरिक्त प्रयास करने से परीक्षा में मदद मिलेगी। यही वजह है कि वे पाठ्यक्रम के महत्व को समझने में विफल हो जाते हैं।पर क्या आप जानते हैं कि 99.99 प्रतिशत मामलों में देखा जाता है कि फाइनल परीक्षा में सिलेबस से बाहर का एक भी प्रश्न नहीं पूछा जाता सब कोर्स से संबंधित ही होते हैं इसलिए आप अपने सिलेबस को अच्छे से पढ़ें और अगर हो सके तो एक अच्छी तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों को ही पढ़ें।

4 of 5
अगर आपके पास तैयारी के लिए ज्यादा समय बचा है तो अंतिम दौर में पिछले साल के प्रश्न पत्रों को रिवाइज करें उनका अच्छे से अध्य्यन करें और अपनी तैयारी की जांच करने के लिए मॉक टेस्ट दें।इसे आपको अच्छी मदद मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपनी कमजोरियों को ढूंढें और उनमें सुधार करें-

प्रत्येक छात्र एक विषय या किसी एक टॉपिक में कमजोर होता है। आपको पता होना चाहिए कि आपकी कमी कहां है और आपको अपने कमजोर बिंदुओं पर काम करना चाहिए जब भी आपको कुछ समय मिलता है। अपनी गलतियों को सुधारना शुरू कर दें, उश पर काम करें और उनसे छुटकारा पाने का प्रयास करें। यदि आवश्यक हो तो अपने शिक्षकों की मदद लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें