फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2021: यूपीएमएसपी की वेबसाइट क्रैश हुई! तो यहां देख सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम

Fri, 23 Jul 2021 10:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसी स्थिति को भांपते हुए अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। यूपी बोर्ड के रिजल्ट एसएमएस पर पाने के लिए यहां results.amarujala.com पर अपने मोबाइल नंबर रजिस्टर करें। 
विज्ञापन
1 of 4
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की ओर से जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 56 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है।



इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसी स्थिति को भांपते हुए अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। कोरोना महामारी के कारण इस साल यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए विशेष मानदंड तैयार किए गए थे। रिजल्ट भी लगभग बनकर तैयार है। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2021 - फोटो : amar ujala
यूपीएमएसपी के नतीजे 25 - 26 जुलाई, 2021 तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अभी तक यूपी बोर्ड परिणाम 2021 की आधिकारिक तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है।  उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक यूपी बोर्ड परिणाम 2021 की घोषणा की जाएगी।



इसलिए, जो छात्र परिणाम की तारीख की प्रतीक्षा कर रहे हैं, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बोर्ड परिणामों के नवीनतम अपडेट के लिए upmsp.edu.in, https://results.upmsp.edu.in/ और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के आधिकारिक परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट - results.amarujala.com पर उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट पा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : amar ujala
नए प्रारूप में जारी होंगे परिणाम
इस साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट दूसरे राज्य बोर्ड और सीबीएसई, सीआईएससीई की तरह नए फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। यूपीएमएसपी ने इस बीच आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए रोल नंबर खोजने के लिए लिंक https://results.upmsp.edu.in/SearchRollNumberHighSchool.aspx को सक्रिय कर दिया है। जो छात्र 10वीं कक्षा में पंजीकृत हैं, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर यानी नामांकन संख्या की मदद से अपना रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। रोल नंबर की मदद से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के रिजल्ट एसएमएस पर पाने के लिए आगे दिए गए लिंक पर मोबाइल नंबर रजिस्टर करें। 
 
विज्ञापन

4 of 4
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यहां देख सकेंगे रिजल्ट
  1. यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी नवीनतम जानकारी देखने के लिए वेबसाइट My Result Plus विजिट करें। 
  2. मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।  
  3. मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।  
 

यह भी पढ़िए - यूपी बोर्ड: 25 जुलाई तक परिणाम घोषित करने की तिथि का हो सकता है एलान, यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें