फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Returnee Students: यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने की भारतीय कॉलेजों में दाखिला देने की मांग, बोले- मोदी है तो मुमकिन है

Sun, 17 Apr 2022 11:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Ukraine Returnee Medical Students Protest at Jantar Mantar: ऐसे में छात्रों और उनके परिजनों की मांग है कि केंद्र सरकार, जंग के बीच, यूक्रेन से वापस लाए मेडिकल छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने की व्यवस्था करें। छात्रों और उनके अभिभावकों ने कह कि मोदी है तो मुमकिन है। 
विज्ञापन
1 of 4
Ukraine Returnee Medical Students - फोटो : एएनआई
Ukraine Returnee Medical Students Protest at Jantar Mantar: युद्धग्रस्त यूक्रेन से ऑपरेशन गंगा के तहत निकाले गए छात्र और उनके माता-पिता रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। यूक्रेन रिटर्न छात्रों और उनके अभिभावकों ने यहां हाथों में तख्तियां लेकर धरना दिया। मेडिकल छात्रों और उनके परिजनों का कहना है कि रूस-यूक्रेन में जंग के कारण वे लंबे समय तक यूक्रेन नहीं लौट पाएंगे। ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे उनका करियर और भविष्य चौपट हो सकता है। ऐसे में छात्रों और उनके परिजनों की मांग है कि केंद्र सरकार, जंग के बीच, यूक्रेन से वापस लाए मेडिकल छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने की व्यवस्था करें। 

 
विज्ञापन

2 of 4
Ukraine Returnee Medical Students - फोटो : एएनआई
छात्रों और उनके परिजनों ने इस मामले को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की ताकि उन्हें भारतीय कॉलेजों में पढ़ने के लिए जगह मिल सके। छात्रों के हाथों में कुछ तख्तियां थीं जिन पर लिखा था: यूक्रेन के सभी भारतीय एमबीबीएस छात्रों की मदद करें, भारतीय छात्रों का करियर बचाओ, मोदी है तो मुमकिन है, आदि। बता दें कि रूस-यूक्रेन में जंग के कारण यूक्रेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले भारत के हजारों छात्रों को अपने पढ़ाई बीच में ही छोड़कर आना पड़ा था।  
 
विज्ञापन

3 of 4
Ukraine Returnee Medical Students - फोटो : एएनआई
रूस-यूक्रेन में जंग शुरू होने के कारण हजारों छात्र वहां फंस गए थे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना की मदद से और अपनी बेहतरीन विदेश कूटनीति के जरिये करीब 18 हजारों भारतीय नागरिकों और छात्रों को यूक्रेन से रूसी सेना के हमलों और यूक्रेनी सेना की जवाबी कार्रवाई के बीच रेस्क्यू कर भारत सुरक्षित वापस लाया गया था। तब से ही इन छात्रों की पढ़ाई बाधित है और यूक्रेन में सब कुछ तबाह हो चुका है। इसलिए इनका निकट भविष्य में वापस लौटना संभव नहीं है। ऐसें में इन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है।
 
विज्ञापन

4 of 4
Ukraine Returnee Medical Students - फोटो : एएनआई
बता दें कि पिछले महीने, सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें यूक्रेन से निकाले गए भारतीय मेडिकल छात्रों के देश में प्रवेश और पढ़ाई जारी रखने के मुद्दे पर निर्देश देने की मांग की गई थी। याचिका में केंद्र को भारतीय संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए एक ब्रिज कोर्स कार्यक्रम शुरू करने का निर्देश देने की भी मांग की गई थी। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिफारिश की है कि ऐसे छात्रों को भारतीय मेडिकल कॉलेजों में समायोजित किया जाना चाहिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें