फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET परीक्षा की कर रहें तैयारी, तो इन प्रश्नों पर भी दे ध्यान

Thu, 28 Mar 2019 05:28 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
UGC NET नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा भारत में स्नातकोत्तर उम्मीवारों के लिए आयोजित कराई जाती है। आपको बता दें की इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 

परीक्षा की तैयारीः 

उम्मीदवारों ने UGC NET परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी होगी। इसलिए सबसे पहले परीक्षा के पाठ्यक्रम को जरूर जान लें और तैयारी करते समय अपने नोट्स भी बनाते रहें। यह नोट्स परीक्षा के अंतिम समय में रिविजन करने में आपको काफी मदद करेंगे। जितना सम्भव हो पिछले वर्ष के प्रश्नों का नियामित अभ्यास करें और यदि आपको प्रश्नों को हल करते समय किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उन प्रश्नों का अधिक से अधिक रिवीजन करें। और खास कर स्नातकोत्तर पर लिए गए अपने विषयों पर विशेष ध्यान दें। जो लेक्चरर के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं, तो यूजीसी-नेट परीक्षा पास करना जरूरी है। इसका सिलेबस काफी बड़ा होता है, इस लिए तैयारी को काफी अच्छी रणनीति के साथ करें। और नीचे दिए गए प्रश्नों को अपने बनाए नोट्स में जोड़े। प्रश्नों को हल करने के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 14
प्रश्नः वर्ष 1951 से 2011 के बीच कितने प्रतिशत विद्युत उत्पादन में वद्धि हुई है?

1:  900%
2:  100%
3:  300%
4:  600%

उत्तर: (1) 

प्रश्नः  
निम्नलिखित में से कौन-कौन एपीए शैली के सन्दर्भ प्रारूप के मूलभूत नियम हैं?
1. छोटी कृतियों जैसे-जर्नल आलेख अथवा निबन्ध, के शीर्षक तिरछा करके लिखें। 
2. लेखकों के नाम उल्टा करके लिखें (अन्तिम नाम पहले) 
3. लम्बी कृतियों : जैसे-पुस्तक एवं जर्नल, के शीर्षक तिरछा करके लिखें। 
4. सन्दर्भ सूची प्रतिष्टियों का वर्णानुक्रम में सूचीयन करें। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

1:  
1, 2, 3 और 4 
2:  1 और 2 
3:  2, 3 और 4
4:  3 और 4 

उत्तर: (3)   
विज्ञापन

3 of 14
प्रश्नः  अभिकथन (A) कोई आदमी पूर्ण नहीं है।
           तर्क (R) कुछ आदमी पूर्ण नहीं हैं।
कूट:

1:  A असत्य है, परन्तु R सत्य है।
2:  A और R दोनों सत्य हैं परन्तु R, A के लिए पर्याप्त तर्क प्रस्तुत नहीं करता है।
3:  A और R दोनों सत्य हैं और R, A के लिए पर्याप्त तर्क प्रस्तुत करता है।
4:  A सत्य है, परन्तु R असत्य है।

उत्तर: (4)

4 of 14
प्रश्नः यदि तर्कवाक्य 'कोई आदमी ईमानदार नहीं है' को गलत माना जाता है, तो निम्नलिखित तर्कवाक्य/तर्कवाक्यों में से किसे निश्चितरूपेण सही होने का दावा किया जा सकता है।
तर्क वाक्य -

1:  कोई ईमानदार व्यक्ति आदमी नही है।
2:  सभी आदमी ईमानदार हैं।
3:  कुछ आदमी ईमानदार हैं।
4:  कुछ आदमी ईमानदार नहीं है।

उत्तर: (3) 

प्रश्नः
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) के निम्नलिखित में से क्या उद्देश्य हैं?
1. सरकारी संस्थाओं की समग्र गुणवत्ता में सुधार करना। 
2. गुणवत्तापूर्ण संकायों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना। 
3. वर्तमान स्वायत्त महाविद्यालयों के उन्नयन के माध्यम से नई संस्थाएँ सृजित करना। 
4. अपर्याप्त अवसंरचना वाले विश्वविद्यालयों में अधोस्तरण करना। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1:
 1, 2 और 4
2:  1, 2, 3 और 4 
3:  1, 2 और 3
4:  1,3 और 4 

उत्तर: (3)   
विज्ञापन

5 of 14
प्रश्नः P और Q भाई है। R और S बहन है। P का पुत्र S का भाई है। Q का R से कैसा सम्बन्ध है?

1:  पिता
2:  पुत्र
3:  भाई
4:  चाचा

उत्तरः (4)  

प्रश्नः
निम्नलिखित में से कौन-सी घटना एक प्राकृतिक खतरा नहीं है? 
1:  रासायनिक प्रदूषण
2:  दावाग्नि 
3:  बिजली काँधना
4:  भूस्खलन 

उत्तर: (1)  
 
विज्ञापन

6 of 14
प्रश्नः किस दशक में प्रति व्यक्ति विद्युत की औसत उपलब्धता सर्वाधिक थी ?

1:  1971-81
2:  1981-91
3:  1991-2001
4:  2001-11

उत्तर: (4) 

प्रश्नः
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) के निम्नलिखित में से क्या उद्देश्य हैं?
1. सरकारी संस्थाओं की समग्र गुणवत्ता में सुधार करना। 
2. गुणवत्तापूर्ण संकायों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना। 
3. वर्तमान स्वायत्त महाविद्यालयों के उन्नयन के माध्यम से नई संस्थाएँ सृजित करना। 
4. अपर्याप्त अवसंरचना वाले विश्वविद्यालयों में अधोस्तरण करना। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1:  1, 2 और 4
2:  1, 2, 3 और 4 
3:  1, 2 और 3
4:  1,3 और 4 

उत्तर: (3)   
विज्ञापन

7 of 14
प्रश्नः 210 छात्रों का एक समूह किसी परीक्षा में शामिल हुआ। 1/3 छात्रों का माध्य 60 पाया जाता है। शेष छात्रों का माध्य 78 पाया जाता है। तब सम्पूर्ण समूह का माध्य क्या होगा?

1:  72
2:  80
3:  76
4:  74

उत्तर: (1)  

प्रश्नः
एक राज्य के महाधिवक्ता का कार्यकाल होता है।

1:  निर्धारित नहीं है 
2:  4 वर्ष 
3:  5 वर्ष
4:  6 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो 

उत्तर: (1) 

8 of 14
निर्देश:  निम्नलिखित अनुच्छेद को सावधानीपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।  

हाल ही में मैंने वही काम किया जहाँ आपको एक बड़े कार्ड पर हस्ताक्षर करने होते हैं और यह काम अपने आप में एक संत्रास है, विशेषकर जबकि उस बड़े कार्ड का धारक मेरे ऊपर झुका हुआ था। मैं अचानक ऐसी स्थिति में था, जैसे अग्रदीप में एक खरगोश या विनोदपूर्ण संवाद भेजने अथवा इन-जोक अथवा आरेखन के बीच उधेड़-बुन की स्थिति । इसके बजाय उपलब्ध अनेक विकल्पों से अभिभूत होकर मैंने यही लिखने का निर्णय किया : "गुड लक, ठीक है, जोएल।"

भयभीत होकर मैंने महसूस किया कि मैं तो लिखना ही भूल गया है। मेरा तो इतना-सा वजूद है "कम्प्यूटर पर अक्षरों को दबाओ।" खरीदारी हेतु मेरी सूची तो मेरे फोन के नोट प्रकार्य में छिपी है। यदि मुझे याद करने की आवश्यकता पड़ती है, तो मैं अपने आप को ई-मेल भेज देता हैं। जब मैं कुछ सोच-विचार में संघर्ष कर रहा होता हूं, तो मैं अपनी कलम चबाने लगता हूं। कागज कुछ इस तरह से हैं जिसे मैं लैपटॉप के नीचे एकत्रित करता हूं, ताकि टंकण हेतु इसकी ऊँचाई मेरे लिए अधिक सुविधाजनक हो जाए। लेखनसामग्री विक्रेताओं द्वारा 1000 किशोर बालकों के सर्वेक्षण में, बिकने पाया कि उनके 10 में से एक किशोर के पास अपनी कलम नहीं है, उसमें से हर तीसरे ने तो कभी पत्र नहीं लिखा है एवं 13 से 19 वर्ष के आयु के आधे किशोरों को कभी भी बाध्य नहीं किया गया कि वे बैठें और धन्यवाद का पत्र लिखें। 80% से अधिक किशोरों ने तो कभी भी कोई प्रेम पत्र नहीं लिखा, 56% के घर पर, पत्र का कागज नहीं है। साथ ही एक-चौथाई को तो जन्मदिन के कार्ड लिखने की अनोखी जहमत की कोई जानकारी ही नहीं हुई। अधिक-से-अधिक यदि किसी किशोर को कलम के प्रयोग की आवश्यकता हुई तो वह सिर्फ परीक्षा प्रश्न-पत्र का उत्तर लिखने में। बिक, क्या तुमने कभी मोबाइल फोन के बारे में सुना है? क्या तुमने ई-मेल, फेसबुक और स्नैप चैटिंग के बारे में सुना है? यही भविष्य है। कलम का जमाना गया। कागज का जमाना गया। हस्तलेखन अब स्मृतिशेष रह गया है।
"हमारे पास हस्तलेखन सर्वाधिक सर्जनात्मक अभिव्यक्ति है तथा इसे रेखाचित्र (स्केचिंग), चित्रकारी अथवा फोटोग्राफी जैसी कला के अन्य रूपों की तरह समान महत्व दिया जाना चाहिए।" 

प्रश्नः  एक बड़े कार्ड पर हस्ताक्षर करने की बात आई, तो लेखक को "अग्रदीप में किसी खरगोश” जैसा अनुभव हुआ। इस पद का क्या अर्थ है? 

1:  अग्रदीप
2:  विनोदपूर्ण
3:  1 और 2
4:  केवल 1

उत्तर: (1)  

9 of 14

प्रश्नः  बिक के सर्वेक्षण के अनुसार, कितने किशोरों के पास कोई कलम नहीं है?  

1:  100
2:  800 
3:  560
4:  500 

उत्तर: (1)  

10 of 14
प्रश्नः ग्रामीण घरों में, नाइट्रोजन ऑक्साइड प्रदूषण का/के स्रोत हो सकता है/सकते हैं। 
1. धूम्र निकास की सुविधा रहित गैस चूल्हा 
2. लकड़ी चूल्हा 
3. मिट्टी तेल वाले हीटर

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

1:  1, 2 और 3 
2:  1 और 2 
3:   2 और 3
4:  केवल 2 

उत्तर:  (3)

प्रश्नः
निम्न राज्यों में से किस राज्य को लोकसभा में सीटों को संख्या सर्वाधिक है? 

1:  राजस्थान 
2:  पश्चिम बंगाल 
3:  महाराष्ट्र
4:  तमिलनाडू 

उत्तर: (3)   

11 of 14
प्रश्नः कक्षा सम्प्रेषण के सन्दर्भ में मनोवृत्तियों, कार्यों एवं प्रकटन को किस रूप में समझा जाता है? 

1:  अयंगत 
2:  शाब्दिक
3:  अशाब्दिक
4:  अवैयक्तिक 

उत्तर: (3) 

प्रश्नः
 ‘एनएमईआईसीटी' का अर्थ है।

1:  नेशनल मिशन ऑन ई-लर्निग थ्रू आईसीटी 
2:  नेशनल मिशन ऑन एजुकेशन थ्रू आईसीटी 
3:  नेशनल मिशन ऑन ई-गर्वेन्स थ्रू आईसीटी
4:  नेशनल मिशन ऑन ई-कॉमर्स थ्रू आईसीटी 

उत्तर: (2)  

12 of 14
प्रश्नः  निम्नलिखित में से कौन-कौन एपीए शैली के सन्दर्भ प्रारूप के मूलभूत नियम हैं?
1. छोटी कृतियों जैसे-जर्नल आलेख अथवा निबन्ध, के शीर्षक तिरछा करके लिखें। 
2. लेखकों के नाम उल्टा करके लिखें (अन्तिम नाम पहले) 
3. लम्बी कृतियों : जैसे-पुस्तक एवं जर्नल, के शीर्षक तिरछा करके लिखें। 
4. सन्दर्भ सूची प्रतिष्टियों का वर्णानुक्रम में सूचीयन करें। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

1:  1, 2, 3 और 4 
2:  1 और 2 
3:  2, 3 और 4
4:  3 और 4 

उत्तर: (3)   

13 of 14
प्रश्नः संविधान में एक मद के रूप में लोक व्यवस्था निम्नलिखित में से किसमें आती है?

1:  अबशिष्ट शक्तियों में 
2:   संघ सूची में 
3:  राज्य सूची में
4:  समवर्ती सूची में 
 
उत्तर: (3)

प्रश्नः निम्नलिखित में से कौन निवेशी (इनपुट) डिवाइस नहीं है? 

1:  मॉनीटर
2:  माइक्रोफोन 
3:  की-बोर्ड
4:  जॉयस्टिक

उत्तर: (1)  
विज्ञापन

14 of 14
प्रश्नः निम्नलिखित में से कौन हमें एक ही पत्र को एमएस वर्ड में विभिन्न व्यक्तियों को भेजने में समर्थ बनाता है ?

1:  मेल मर्ज 
2:  मेल ज्वॉइन 
3:  मेल कॉपी
4:  मेल इन्सर्ट 

उत्तर: (1)  

प्रश्नः  विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के मूल्यांकन के मुख्य उद्देश्य हैं। 
1. विद्यार्थियों की कमजोरियों के बारे में जानकारी एकत्र करना। 
2. शिक्षक को शिक्षण कार्य गम्भीरता से लेने का सन्देश देना। 
3. शिक्षण की नवीन विधियाँ अपनाने में शिक्षकों की सहायता करना। 
4. शिक्षक के गुणों में और अधिक सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना।

 नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

1:  केवल 1 
2:  1 और 2 
3:  2, 3 और 4
4:  1, 2 और 3 

उत्तर: (3) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें