IAS Couple
- फोटो : Social Media
सृष्टि देशमुख और नागार्जुन गौड़ा ने साल 2018 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात LBSNAA में हुई और यहीं से उनकी लव-स्टोरी की शुरुआत भी हुई। दोनों ने ढाई साल बाद शादी रचा ली। बता दें कि जहां सृष्टि ने यूपीएससी से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, तो वहीं नागार्जुन ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। ट्रेनिंग के बाद सृष्टि की पहली पोस्टिंग मध्यप्रदेश में तो नागार्जुन की पोस्टिंग कर्नाटक में हुई थी, लेकिन बाद में नागार्जुन ने एमपी कैडर में ट्रांसफर ले लिया था।