फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: 3 मई से लेकर 21 मई तक होंगी बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं

Wed, 17 Feb 2021 04:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तमिलनाडु में बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मई से शुरू होंगी। यहां बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मई से लेकर 21 मई तक होंगी। सूबे के सरकारी परीक्षा निदेशालय ने बुधवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा की है। बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1.15 बजे तक होंगी। परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को 15 मिनट का वक्त प्रश्नपत्र को पढ़ने और अपने ब्यौरे को सत्यापित करने के लिए दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा।

इसे भी पढ़ें-AIMA MAT 2021: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन ने जारी किया MAT प्रवेश पत्र, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
इस साल सूबे में बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 8 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। यह पहली बार है जब बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दो महीने देरी से हो रही हैं। दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से सभी राज्यों की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं इस साल देरी से हो रही हैं। आमतौर पर बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें-Maharashtra Board Exams 2021: दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
तमिलनाडु बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा 3 मई को भाषा के पेपर के साथ शुरू होगी और 21 मई को रसायन विज्ञान, अकाउंटेंसी और भूगोल के पेपर के साथ खत्म होगी।  परीक्षा के चौथे और पांचवें दिनों के बीच अधिकतम पांच दिनों का अंतर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा तीन घंटे की होगी। छात्रों को 10:15 बजे से पेपर लिखना होगा। पिछले साल बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 7,99,717 छात्रों ने पंजीकरण किया था। बारहवीं कक्षा में 92.34 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का टाइम टेबल देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-केंद्रीय विद्यालयों में बढ़ी विद्यार्थियों की उपस्थिति, 67 फीसदी बारहवीं के छात्र ले रहे हैं कक्षाएं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें