फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज की वो पांच खूबियां, जिन्हें अपनाकर आप भी महसूस करेंगे बदलाव

Wed, 07 Aug 2019 12:51 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को निधन हो गया। पिछले काफी समय से अस्वस्थ चलने और सीने में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वह 67 साल की थीं। उनका ऐसे चले जाना देश के लिए एक बड़ी हार है। उनकी खूबियां आम जनता के लिए एक सीख है। अपनी बात को बेबाक तरीके से लोगों के सामने रखना भी काबिल-ए-तारीफ थी। आइए जानते हैं, सुषमा स्वराज की उन खूबियों के बारे में जो लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती हैं...
विज्ञापन

2 of 6

करती थीं लोगों की मदद-

सुषमा जी विदेश मंत्री रहते हुए, आम जनता के काफी काम आती थीं। सिर्फ इतना ही नहीं आम आदमी के साथ-साथ इन्होंने सेलिब्रिटीज की भी कापी मदद की। जब एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन दुबई के होटल में हुआ तो उस वक्त उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में सुषमा स्वराज ने अपनी सूझबूझ का प्रयोग किया।

विज्ञापन

3 of 6
अच्छी वक्ता

सुषमा स्वराज ने एक बार कहा था कि बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान भी बातचीत से हो सकता है। इसलिए संवाद जरूरी है। सुषमा स्वराज अपनी भाषण शैली के चलते लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध थीं। इसी शैली के कारण, वे लोगों का मन बड़ी आसानी से जीत लिया करती थीं। 

4 of 6
सुषमा स्वराज की देशभक्ति-

प्रधानमंत्री मोदी ने सुषमा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। गरीबों और समाज के लिए जीवन देने वाली अद्वितीय नेता के निधन पर पूरा भारत दुखी है। 
सुषमा स्वराज के अंदर देशभक्ति की एक ऐसी लौ जल रही है जो उनके मृत्यु के बाद के भी अमर रहेगी। 

यह भी पढ़ें- सुषमा स्वराज की वो पांच खूबियां, जिन्हें अपनाकर आप भी महसूस करेंगे बदलाव
विज्ञापन

5 of 6
सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल-

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सुषमा स्वराज शायद ही कभी बड़ें मौकों पर लोगों को बधाई देने से चूकती हों। साथ ही अपनी जनता कि परेशानी को सुनने के लिए वे सोशल मीडिया को एक बड़ा और अहम जरिया मानती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उनकी एक मुस्कुराहट-

कहते हैं चाहे कितनी भी परेशानी हो, एक मुस्कुराहट के साथ सब हल हो जाता है। सुषमा स्वराज के चेहरे पर एक विचित्र प्रकार का तेज था। चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट लिए लोगों के मन पर राज करना इन्हें भलि-भांति आता था। 

यह भी पढ़ें- राजनीति में आने से पहले ऐसा था सुषमा स्वराज का करियर, जानें कैसी थीं हमारी पूर्व विदेश मंत्री

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें