पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को निधन हो गया। पिछले काफी समय से अस्वस्थ चलने और सीने में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वह 67 साल की थीं। उनका ऐसे चले जाना देश के लिए एक बड़ी हार है। उनकी खूबियां आम जनता के लिए एक सीख है। अपनी बात को बेबाक तरीके से लोगों के सामने रखना भी काबिल-ए-तारीफ थी। आइए जानते हैं, सुषमा स्वराज की उन खूबियों के बारे में जो लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती हैं...