फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में इन 8 महान शख्सियतों से लीजिए प्रेरणा, बदल जाएगा नजरिया

Sat, 02 Jan 2021 10:23 AM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
जीवन में सफलता कैसे पाएं : सफल लोगों से प्रेरणा लें। - फोटो : अमर उजाला
जीवन में सफलता कौन नहीं पाना चाहता है। अक्स लोग सफलता के लिए शॉर्टकर्ट ढूंढ़ते हैं, जो कि वास्तव में नहीं होता और वे बाद में वे निराशा में डूब जाते हैं। शेखी बघारने या डींग हांकने से सफलता नहीं मिलती है। सफलता पाने के लिए शांत मन से विचार करना पड़ता है। हर कोई जानता है कि इंट्रोवर्ट्स यानी अंतर्मुखी आम तौर पर शांत होते हैं और यह विशेष रूप से सच है।
ऐसे इंट्रोवर्ट्स के सफल होने की अधिक संभावना है, क्योंकि वे बोलते कम, लेकिन सुनते और सोचते ज्यादा हैं। जब वे समूह में भी होते हैं तो वे वास्तव में शांत मन से सबको सुन रहे होते हैं। वे दूसरों की गलतियों और सफलताओं दोनों को नोटिस करते हैं। अंतर्मुखी लोग हल्की बातचीत में सार्वजनिक रूप से नहीं कूदते हैं, वे सावधानी से अपने शब्दों का चयन करते हैं औत प्रभावी तरीके से अपनी बात रखते हैं।
इंट्रोवर्ट्स जितना संभव हो उतना आगे की योजना बनाते रहते हैं। इंट्रोवर्ट्स लोग अपनी अंतर्निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए, अक्सर सफलता के उच्चतम स्तर को प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं कुछ महान और सफल अंतर्मुखी शख्सियतों के बारे में... 
विज्ञापन

अल्बर्ट आइंस्टीन

2 of 9
Albert Einstein - फोटो : सोशल मीडिया
अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) 
महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने अंतर्मुखी स्वभाव के कारण ही उन्होंने सफलता प्राप्त की। सापेक्षता का सिद्धांत देने वाले आइंस्टीन का मानना था कि उन्हें सफलता खुद की रचनात्मकता और अंतर्मुखी वृत्ति के कारण मिली। एक बार उन्होंने था कहा कि शांत जीवन की एकरसता और एकांत दिमाग की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है। एकांत में बिताया गया समय आपको वह जगह प्रदान कर सकता है जिसे आप पाना चाहते हैं। तेज होने की पहचान ज्यादा ज्ञानवान होना नहीं है, बल्कि इसका मतलब कल्पना और सपने देखने की ताकत है। 
विज्ञापन

3 of 9
बिल गेट्स (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बिल गेट्स (Bill Gates)
दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भी अंतर्मुखी स्वभाव के व्यक्ति है। वह शर्मीले नहीं। वे अक्सर चुप रहते हैं, लेकिन उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। बिल गेट्स कहते हैं कि इंट्रोवर्ट व्यक्ति अपनी विशेष ताकत को पहचानकर और उसका फायदा उठाकर सफल हो सकते हैं। अपने आप को सोचने और विचारों के साथ आने के लिए समय निकालें। एक्स्ट्रोवर्ट्स, इंट्रोवर्ट्स से बेहतर नहीं हैं, या पीछे भी नहीं है। दोनों व्यक्तित्व प्रकार के लोग सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

बराक ओबामा

4 of 9
बराक ओबामा (Barack Obama)
बराक ओबामा (Barack Obama)
बराक ओबामा को भी अंतर्मुखी स्वभाव वाला बताया जाता है। अश्वेत डेमोक्रेट नेता और शिक्षक रहे बराक ओबामा लगातार दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं। इंट्रोवर्ट होने के बाद भी वे एक सफल वक्ता हैं। वह लोगों की बड़ी भीड़ के बीच भी प्रभावशाली संवाद करते हैं। कई लोग आश्चर्यचकित हैं कि अंतर्मुखी वास्तव में ग्रेट पब्लिक कम्युनिकेटर बन सकते हैं। इंट्रोवर्ट यह सुनिश्चित करने के लिए तैयारी में बहुत समय बिताते हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे रहे हैं या नहीं।  
विज्ञापन

5 of 9
Elon Musk - फोटो : Social Media
एलन मस्क (Elon Musk) 
अमेरिकी अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने खुद एक इंटरव्यू में कहा है कि वे एक बेहद इंट्रोवर्ट इंजीनियर हैं। वे स्टेज पर जाकर बात करने में हमेशा झिझकते हैं। इसके लिए उन्हें बहुत प्रैक्टिस करनी पड़ती है। टेस्ला, स्पेसएक्स, बोरिंग कंपनी के संस्थापक मस्क ने कहा कि मंच पर जाने और स्पष्ट रूप से बोलने के साथ सहज होने में उन्हें बहुत समय और अभ्यास लगा, लेकिन एक कंपनी के प्रमुख के रूप में, यह कुछ ऐसा है जिसे आपको सीखना है कि कैसे करना है।
विज्ञापन

JK Rowling

6 of 9
JK Rowling - फोटो : फाइल
जेके राउलिंग (JK Rowling)
लेखिका जेके राउलिंग भी एक अंतर्मुखी है। जिनकी लिखी हैरी पॉटर उपन्यास श्रृंखला और इसके ज्वलंत पात्रों और कहानी की वैश्विक साहित्य जगत में सबसे लोकप्रिय कहानियों में से एक है। राउलिंग की हैरी पॉटर श्रृंखला सात उपन्यासों तक फैली हुई है, और हर एक कहानी में जटिलता और रोचकता है। इससे समझा जा सकता है कि राउलिंग को अपनी कहानी को तैयार करने के लिए एकांत रूप से काम करने में कई घंटे बिताने होंगे।
विज्ञापन

7 of 9
Mark Zuckerberg
मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg)
सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जकरबर्ग भी इंट्रोवर्ट यानी अंतर्मुखी स्वभाव के हैं। अंतर्मुखी होने के बावजूद जकरबर्ग ने दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खड़ा किया। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म को अधिग्रहित किया। फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग कहती हैं मार्क काफी शर्मीले हैं, इसलिए लोगों से ज्यादा बात नहीं करते। वे काम में मगन रहते हैं।  

8 of 9
Beyonce Knowles American singer - फोटो : facebook
बियॉन्से नॉलेस (Beyonce Knowles) : 
बियॉन्से नॉलेस एक अमेरिकी गायिका, रिकॉर्ड निर्माता एवं अभिनेत्री है। बियॉन्से कहती हैं कि अपने अंतर्मुखी स्वभाव की वजह से ही उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू किया था। वे बताती हैं कि बचपन में भी वे अपनी झिझक खत्म करने के लिए स्टेज पर चढ़ जाती थीं। उनकी लोकप्रियता 1990 के दशक के अंत में डेस्टिनी चाइल्ड की प्रमुख गायिका के रूप में बढ़ी, जो अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली एल्बम में से एक है।
विज्ञापन

9 of 9
Steven Spielberg American film director - फोटो : facebook
स्टीवन स्पेलबर्ग (Stephen Spielberg) 
यहां तक कि हॉलीवुड में सबसे सफल, धनी और प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक निर्देशक और निर्माता स्टीवन स्पेलबर्ग भी अंतर्मुखी है। वे कहते हैं कि वह फिल्मों में खो जाने के लिए समय बिताना पसंद करेंगे। वे अकेले रहना पसंद करते हैं। वे कहते हैं कि मुझे बेवजह भीड़ का हिस्सा बनना बिल्कुल पसंद नहीं। अपने दोस्तों के बीच भी मैं कुछ ही देर में असहज महसूस करने लगता हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें