सुदीक्षा भाटी
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत अंक लाकर सुदीक्षा ने बुलंदशहर में पहला स्थान हासिल किया था। सुदीक्षा ने बताया कि स्कूल की तरफ से बॉबसन कॉलेज में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया गया था। 13 जून को कॉलेज से 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिलने की जानकारी मिली थी। 17 अगस्त को चार साल के लिए अमेरिका रवाना हो जाऊंगी।