फेमिना मिस इंडिया 2018 का खिताब जीतने वालीं चेन्नई के लोयोला कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की अनुकृति वास खुद को एक सामान्य लड़की बताती हैं जिसे घूमना और डांस करना पसंद है। अनुकृति अपने एक वीडियो में कहती हैं, 'मैं तमिलनाडु के शहर त्रिची में पली-बढ़ी हूं जहां पर लड़कियों की जिंदगी बंधी हुई होती है। आप छह बजे के बाद घर से बाहर नहीं जा सकते। मैं इस माहौल के पूरी तरह खिलाफ हूं। मैं ये स्टीरियोटाइप तोड़ना चाहती थी, इसीलिए, मैंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला किया। अब मैं जब यहां पहुंच चुकी हूं तो मैं कहना चाहती हूं कि आप लोग भी उस क़ैद को तोड़कर बाहर निकल आएं और वहां पहुंचें जहां पर आप पहुंचना चाहते हैं।'