फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 करोड़ की कंपनी खड़ी कर इस शख्स ने दुनिया में बजाया डंका, ऐसा बिजनेस प्लान पहले नहीं सुना होगा

Thu, 28 Jun 2018 03:58 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कुंवर सचदेव
सफलता की एक और सच्ची कहानी हाथ लगी है । ये कहानी है 'इनवर्टर मैन' की, जिनका नाम कुंवर सचदेव है । कुंवर अपने नाम की ही तरह सकारात्मक सोच और बुलंद हौसलों के भी कुंवर निकले । कुंवर आज 'Su-Kam' कंपनी के मालिक हैं । जिसका सालाना टर्नओवर 2000 करोड़ रुपए है । इतना बड़ा अंपायर खड़ा करने के पीछे कुंवर की कड़ी मेहनत है ।
विज्ञापन

2 of 10
कुंवर सचदेव
जानते हैं कैसे घर-घर जाकर पेन बेचने वाले लड़के ने 2000 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी । कुंवर का जन्म दिल्ली की एक पंजाबी परिवार में हुआ था । कुंवर अपने दो भाई और माता-पिता के साथ छोटे से घर में रहा करते थे । कुंवर के पिता भारतीय रेलवे में क्लर्क थे और मां हाउसवाइफ थीं । कुंवर ने प्राइमरी तक की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल में की फिर पैसों की कमी के कारण उन्हें सरकारी स्कूल में डाल दिया गया । 
विज्ञापन

3 of 10
कुंवर सचदेव
12वीं पास करने के बाद  कुंवर ने मेडिकल का एंट्रेस एग्जाम पास कर लिया लेकिन इंटर में उनके सिर्फ 49 फीसदी नंबर थे । इस वजह से उनका एडमिशन नहीं हो पाया । इसके बाद कुंवर ने फिर से 12वीं का एग्जाम दिया और इस बार अपने स्कूल में टॉप किया । लेकिन इस बार मेडिकल का एंट्रेंस एग्जाम पास नहीं कर पाए । इसके बाद कुंवर को इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल गया ।

4 of 10
कुंवर सचदेव
कुंवर का इस कोर्स में कोई इंट्रेस्ट नहीं था । फिर भी वो लगे रहे । कॉलेज के दिनों से ही कुंवर को पढ़ने का शौक था । यही आदत बाद में उनके काम आई । पढ़ाई के साथ-साथ कुंवर अपने भाई के साथ घर-घर जाकर पेन बेचते थे । इससे वो परिवार की मदद कर पाते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद कुंवर ने एक केबल कम्युनिकेशन कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट में जॉब कर ली ।
विज्ञापन

5 of 10
कुंवर सचदेव
यहां काम करते हुए उन्हें एहसास हुआ कि भारत में बिजनेस करना एक अच्छा कमाई का जरिया साबित हो सकता है । यह बात 1988 की है । कुंवर ने जॉब छोड़ दी और दिल्ली में अपना केबल का बिजनेस शुरू किया । जिसका नाम उन्होंने 'Su-Kam Communication Systems' रखा। बिजनेस तो खुल गया था लेकिन कुंवर को मैन्युफैक्चर के बारे में कोई समझ नहीं थी । इसके चलते उन्होंने कुछ अच्छे इंजीनियर को अपने यहां काम दिया ।
विज्ञापन

6 of 10
कुंवर सचदेव
नए काम के चलते कई लोगों ने उन्हें बेवकूफ भी बनाया । लेकिन कुंवर समय के साथ कुछ ना कुछ सीखते रहे । केबल टीवी का काम चल पड़ा था । कुंवर ने देखा कि अब हर घर को केबल कनेक्शन की जरूरत है । इसी के साथ कुंवर ने टीवी के उपकरण जैसे एंप्लीफायर और मॉड्यूलेटर्स बनाने शुरू किए । कुंवर ने उस दौरान देखा कि भारत में बिजली की समस्या बहुत ज्यादा है ।
विज्ञापन

7 of 10
कुंवर सचदेव
कुंवर बताते हैं कि उनके घर का इनवर्टर भी अक्सर खराब हो जाता था । इसे ठीक करवाने के लिए उन्हें मकैनिक को बार-बार बुलाना पड़ता था । एक बार गुस्साकर उन्होंने खुद ही इनवर्टर खोला और देखने लगे कि दिक्कत क्या है । इसके बाद उन्होंने अपने बिजनेस की आर एंड डी टीम को बुलाया और कहा कि अच्छे से देखकर बताओ कि इसमें क्या खराबी है । 

8 of 10
कुंवर सचदेव
तब कुंवर को पता चला कि मार्केट में जो भी इनवर्टर बन रहे हैं उसमें खराब मटेरियल लगाया जा रहा है । इसके बाद कुंवर ने खुद इनवर्टर बनाने की सोची । तब उन्होंने 1998 में Su-Kam Power Systems के नाम से एक कंपनी डाली । एक ओर केबल टीवी बिजनेस चल पड़ा था वहीं कुंवर ने दूसरी कंपनी की नींव भी रख दी थी । 

9 of 10
कुंवर सचदेव
कुंवर बताते हैं, 'उस समय लोगों को नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताना और उसे खरीदने के लिए मनाना बेहद मुश्किल था । काफी मेहनत के बाद लोगों ने इसे स्वीकार किया और साल 2000 में Su-Kam दुनिया की पहली ऐसी कंपनी बन गई जो प्लास्टिक बॉडी वाले इनवर्टर बनाती थी । प्लास्टिक बॉडी बनाने का आइडिया कुंवर को तब आया जब उनके बेटे को इनवर्टर से करंट लगा था ।'
विज्ञापन

10 of 10
कुंवर सचदेव
अब 55 साल के Su-Kam कंपनी के फाउंडर कुंवर सचदेव करीब 2300 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं । इस कंपनी में सोलर प्रोडक्ट भी बनते हैं जो दिन में 10 घंटे बिजली दे सकते हैं । इसके प्रोडक्ट अब तक भारत के 1 लाख घरों लगाए जा चुके हैं । Su-Kam के सोलर प्रोडक्ट की डिमांड देश में ही नहीं विदेश में भी हैं । कुंवर की सोच और कड़ी मेहनत ने उन्हें सच में एक राजकुमार बना दिया है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें