आज के इस डिजिटल समय में भी हर रोज अपने ऑफिस को 8 से 9 घंटे देने के बाद भी एक शख्स को अपने मन मुताबिक सैलरी नहीं मिलती। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों के पास अपने परिवार और दोस्तों को देने के लिए टाइम भी नहीं होता। काम के बोझ के चलते कहीं घूम भी नहीं पाते। लेकिन अगर कोई आपको ऐसी जॉब दे जिसमें आपको सिर्फ घूमने के लिए सैलरी पैकेज मिले तो कैसा हो...अगर आप पैसे कमाने के साथ घूमना-फिरना भी चाहते हैं, तो आपके लिए एक जॉब है। इसमें आपको घूमने-फिरने और जगह का प्रोमोशन करने के लिए 40 लाख रुपये का पैकेज दिया जा रहा है।