फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से बचके घर से भागी थी, बन गई फैशन की सरताज

Fri, 24 Feb 2017 07:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Facebook
'वैशाली एस' आज एक जाना-माना फैशन लेबल है। दुनिया में चंदेरी के कपड़ों को उसने अलग ही पहचान दी है। विद्या बालन से लेकर सोना मोहापात्रा, इस लेबल की दीवानी हैं। लेकिन इस कंपनी को खड़ा करने वाली लड़की ने कैसे लड़ी समाज से लड़ाई और कैसे बनाई अपनी पहचान, हम बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
इस ब्रैंड को खड़ा करने वाली वैशाली शादी से बचने के लिए 18 साल की उम्र में घर से भाग आईं थी। स्टेशन पर जो पहली ट्रेन मिली, वह उसी में चढ़ गई और किस्मत उन्हें भोपाल ले आई। उनके पास बिलकुल भी पैसे नहीं थे,  नौकरी भी उन्हें एक दोस्त ने दिलवाई।
विज्ञापन

3 of 6
वैशाली को हमेशा से फैशन डिजाइनिंग में काफी रुचि थी। 1999 में वो भोपाल से मुंबई आ गईं और एक एक्सपोर्ट हाउस में नौकरी करने लगी। लेकिन वो फिटनेस सेंटर में नौकरी का ऑफर था जिसने उन्हें फैशन में जाने के लिए प्रेरित किया।

4 of 6
वैशाली ने लोन लेकर कुछ टेलरों के साथ अपनी दुकान खोली। कुछ ही सालों में उनकी दुकान अच्छी चलने लगी और एक छोटे सी दुकान से मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में तब्दील हो गई। इसी दौरान वैशाली ने दिल्ली आ कर फैशन डिजाइनिंग में दो साल का कोर्स भी किया।
विज्ञापन

5 of 6
वैशाली के ब्रांड 'वैशाली एस' को 2011 में मुंबई के लैक्मे फैशन वीक के दौरान काफी पसंद किया गया। आज उनके फैशन लेबल के कई दीवाने हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन वीक में अपना कलेक्शन लोगों के सामने पेश किया जिसे काफी सराहना भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैशाली स्त्री शक्ति की एक मिसाल हैं। अपने सपनों के लिए उन्होंने समाज के सारे नियम और कानून ताक पर रख दिए। और आज वह इस मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां बड़े से बड़ा सितारा उन्हें पहचानता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें