दृढ़ इच्छाशक्ति और कुछ कर गुजरने की ललक हो तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता। अगर इंसान के पास जज्बा हो तो उसकी आर्थिक स्थिति भी उसके कदम नहीं रोक सकती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है नागपुर के एक ऑटो ड्राइवर ने। आइए जानते हैं इनकी सफलता की पूरी कहानी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
घर की आर्थिक स्थिति खराब थी तो श्रीकांत पंतवाने ने स्कूली दिनों में ही डिलीवरी ब्वॉय का काम करना शुरू कर दिया। घर की स्थिति ऐसी हो गई कि उन्हें घर और पढ़ाई में से किसी एक को चुनना था।
विज्ञापन
3 of 6
उन्होंने ऑटो खरीद लिया और उसे चलाकर परिवार को पालने लगे। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि कभी उनका नसीब बदलेगा। एक दिन ऑटो चलाने के दौरान ही श्रीकांत की मुलाकात ऐसे आदमी से हुई जो एयरपोर्ट में काम करता था। उससे श्रीकांत को पता लगा कि एयरफोर्स में न होकर भी कोई आदमी पायलट बन सकता है।
4 of 6
उसी दौरान उन्हें एक स्कॉलरशिप के बारे में पता चला जिसे डीजीसीए ने निकाली थी। श्रीकांत ने कॉमर्शियल पायलट बनने के बारे में सोचा। उन्होंने मध्यप्रदेश का एक फ्लाइट स्कूल ज्वॉइन कर लिया। लेकिन वहां की पढ़ाई अंग्रेजी में थी। अंग्रेजी भाषा की जानकारी न होना उनके लिए सबसे बड़ी समस्या बनी।
विज्ञापन
5 of 6
जल्द ही उन्होंने इंग्लिश की समस्या से निजात पा ली और फ्लाइंग की परीक्षा भी पास कर ली। अब श्रीकांत ने इंडिगो एयरलाइंस ज्वॉइन कर लिया है और वहां पायलट के रूप में काम कर रहे हैं।
अगर आप परिस्थितियों से हार मान कर बैठ जाते हैं तो आपको श्रीकांत की जिंदगी से सबक लेने की जरूरत है। इस शख्स ने परिस्थितियों से हार नहीं मानी और वो कर के दिखाया जिसका सपना उसने बचपन से देखा था।