भारतीय मूल की पेप्सीको की चेयरमैन इंदिरा नूयी को अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने एडवाइजरी काउंसिल में शामिल किया है। इसके साथ ही नूयी के व्यक्तित्व में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं अमेरिका के साथ दुनिया में झंडे गाड़ रही भारतीय मूल की यह महिला कौन है? आइये हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन
ट्रंप को सलाह देगी भारत की ये दमदार औरत, जानिए इंदिरा नूयी का सफर
2 of 9
- फोटो : Getty Images
चेन्नई में जन्मी नूयी पेप्सीको की सीईओ और चेयरमैन हैं। पिछले 11 सालों से वह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी के सबसे वरिष्ठ पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
ट्रंप को सलाह देगी भारत की ये दमदार औरत, जानिए इंदिरा नूयी का सफर
3 of 9
नूयी की शुरुआती शिक्षा भारत में ही हुई है। चेन्नई से स्नातक करने के बाद उन्होंने आईआईएम कलकत्ता से एमबीए किया। भारत में कुछ वक्त काम करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं।
ट्रंप को सलाह देगी भारत की ये दमदार औरत, जानिए इंदिरा नूयी का सफर
4 of 9
- फोटो : Getty Images
लेकिन अमेरिका में जिंदगी आसान नहीं थी। पढ़ाई के खर्च को चलाने के लिए वह रातभर रिसेप्शनिस्ट का काम करती थीं और सुबह उठ कर कॉलेज जाती थीं। येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर्स की डिग्री लेने के लिए वह प्लेसमेंट में बैठीं तो रिजेक्ट कर दी गईं। वजह थी उनके कपड़े जो उन्होंने रातभर जाग कर कमाए पैसों से खरीदे थे।
विज्ञापन
ट्रंप को सलाह देगी भारत की ये दमदार औरत, जानिए इंदिरा नूयी का सफर
5 of 9
- फोटो : Getty Images
अपने पहनावे की वजह से रिजेक्ट होना उन्हें काफी खला। आगे उन्होंने इसका ध्यान रखा और अगले ही इंटरव्यू में सलेक्ट हों गईं। अमेरिका में उन्होंने बॉस्टन कंसल्टेंसी ग्रुप के साथ अपने करियर की शुरुआत की। नूयी अपने सहकर्मियों से ज्यादा मेहनत करती थीं। उन्हें लगता था कि महिला होने के नाते उन्हें पुरुषों से अधिक मेहनत करनी होगी तभी वह आगे बढ़ पाएंगी। उनका अमेरिकी ना होना भी उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता था।
विज्ञापन
ट्रंप को सलाह देगी भारत की ये दमदार औरत, जानिए इंदिरा नूयी का सफर
6 of 9
- फोटो : Getty Images
बॉस्टन से निकलने के बाद नूयी ने मोटोरोला ज्वाइन किया। मोटोरोला में वाईस-प्रेसिडेंट के पद पर कई सालों तक काम करने के बाद नूयी ने 1994 में पेप्सीको ज्वाइन किया। पेप्सीको में कई पदों पर काम करने के बाद 2006 में वह कंपनी की सीईओ और चेयरमैन बनाई गईं। नूयी पेप्सीको के सीईओ के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रंप को सलाह देगी भारत की ये दमदार औरत, जानिए इंदिरा नूयी का सफर
7 of 9
- फोटो : Getty Images
दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में शुमार होने के साथ नूयी बिजनेस की दुनिया की भी रानी हैं। पेप्सीको को दुनिया की दिग्गज कंपनी बनाने में उनका काफी योगदान रहा है। नूयी फोर्ब्स मैगजीन की 'दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाएं' की सूची में 2008 से लेकर 2014 तक लगातार शामिल रही हैं। फार्च्यून मैगजीन ने नूयी को 2006 से लेकर 2010 तक अपनी 'सबसे शक्तिशाली बिजनेस वुमेन' की सलाना रैंकिंग में पहले नंबर पर रखा था।
ट्रंप को सलाह देगी भारत की ये दमदार औरत, जानिए इंदिरा नूयी का सफर
8 of 9
भारत सरकार ने नूयी को 2007 में पद्म भूषण सम्मान से नवाजा था। दुनिया भर की कई यूनिवर्सिटी उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि दे चुकी हैं। नूयी दुनिया के सबसे अधिक सैलरी लेने वाले सीईओ में भी शुमार हैं। नूयी तकरीबन 90 करोड़ से उपर की सैलरी लेती हैं।
ट्रंप को सलाह देगी भारत की ये दमदार औरत, जानिए इंदिरा नूयी का सफर
9 of 9
- फोटो : Getty Images
नूयी की कहानी सभी के लिए मिसाल है जो दुनिया में अपनी नाम करना चाहते हैं। नूयी आज जिस मुकाम पर हैं अपनी मेहनत और लग्न के दम पर हैं। वह सभी के लिए एक आदर्श हैं।