फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छोड़ी, डेढ़ साल बेटे से दूर रही और इन 12 सवालों का जवाब देकर बन गई IAS

Thu, 03 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
अनु कुमारी
नौकरी छोड़ी, डेढ़ साल बेटे से दूर रही, क्योंकि आईएएस बनने का जुनून सवार था। इंटरव्यू में 12 सवालों के जवाब दिए और सिलेक्ट हो गई।
विज्ञापन

2 of 8
अनु कुमारी
मन में कुछ करने का जज्बा होता है तो उसे मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसा ही कुछ यूपीएससी 2017 की सेकेंड टॉपर सोनीपत के विकास नगर की अनु कुमारी ने करके दिखाया है। अनु ने आईएएस बनकर देशसेवा का सपना बचपन में देखा था। लेकिन इस सपने के पूरा होने से पहले उसकी शादी हो गई तो एक बच्चा भी।
विज्ञापन

3 of 8
अनु कुमारी
इसके बावजूद अनु ने हिम्मत नहीं हारी। परिवार ने सहयोग किया और शादी के बाद सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाए। नौकरी छोड़ी, ढाई साल के बेटे को मां के पास छोड़ा और खुद मौसी के घर रहकर पढ़ाई की। करीब डेढ़ साल के लिए मैं अपनी ममता भूल गई थी, लेकिन जो करने की ठानी थी, वह पूरी हो गई और मेरा सपना साकार हो गया। कामयाबी का तो पूरा भरोसा था, लेकिन रैंक के बारे में नहीं सोचा था।

4 of 8
अनु कुमारी
अनु बताती हैं कि मैंने यूपीएसएसी क्लीयर करने का सपना पूरा करने की ठानी। मैंने कोई कोचिंग नहीं ली और खुद से पढ़ाई करके ही यह मुकाम हासिल किया। बस कभी अपने लक्ष्य का पीछा करना नहीं छोड़ा और सफलता हाथ लगी। काफी हद तक सेल्फ स्टडी की। डीयू से बीएससी की हुई थी, काफी सब्जेक्ट की नॉलेज थी। पढ़ाई छोड़े हुए भी काफी समय हो गया था। स्पेशल टॉपिक बनाकर अभ्यास किया, ऑनलाइन स्टडी भी की। इसलिए मुश्किल नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 8
अनु कुमारी
अनु बताती हैं कि हर किसी का जीवन में एक लक्ष्य जरूर होना चाहिए, कुछ ऐसा कि जिससे खुद के साथ अपने समाज के लिए भी कुछ कर सकें। कोई भी लक्ष्य तब तक मुश्किल है जब तक उसे ईमानदारी से हासिल करने की कोशिश नहीं हो। लक्ष्य को लेकर कोशिश निरंतर करो, असफलता को भी सफलता पाने का एक स्टेप समझो। खुद पर भरोसा हमेशा रखना चाहिए। वहीं, इंटरव्यू में पूछे गए सवालों के बारे में भी अनु ने बताया।
विज्ञापन

6 of 8
अनु कुमारी
अनु ने बताया कि इंटरव्यू में उनसे भ्रष्टाचार और यौन अपराध से जुड़े सवाल पूछे गए थे। जैसे हरियाणा में महिलाओं की स्थिति कैसी है? हरियाणा में लिंगानुपात की स्थिति बेहद खराब है। 1000 लड़कों के पीछे लड़कियों की संख्या 830 है। इसमें सुधार लाने के लिए कौन से पहलू पर काम होना चाहिए? हरियाणा में भ्रष्टाचार से कैसे निपटेंगे? हरियाणा और अन्य राज्यों की संस्कृति में क्या अंतर है?
विज्ञापन

7 of 8
अनु कुमारी
किसानों की स्थिति एवं समाधान कैसे हो सकता है। पानी की किल्लत होने के बावजूद अच्छी खेती कैसे की जा सकती है? पीएनबी स्कैम में सीए का भी हाथ है। क्या आप नहीं मानते कि सीए ने भी देश को दबाया है? अगर आपको हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया जाए तो आप प्रदेश की प्रगति के लिए राज्य सरकार को क्या सुझाव देंगी? हरियाणा व पंजाब में डेरा कल्चर क्यों फेमस है?
विज्ञापन

8 of 8
अनु कुमारी
हरियाणा में जाति के नाम पर विरोध या आंदोलन क्यों होते हैं? हरियाणा में बेरोजगारी कम करने के लिए क्या कदम उठाए जाने जरूरी हैं? हरियाणा में बेटियों के साथ, विशेष रूप से छोटी बच्चियों के साथ यौन अपराध क्यों बढ़ रहे हैं, समाधान के लिए आप क्या कदम उठाएंगे? हरियाणा में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों पर हमले करने के मामले सामने आए हैं। दो शिक्षकों की जान चली गई। इसके समाधान क्या हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें