फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत...पर हारी नहीं, उनके सपने को जिया और पा लिया मुकाम, बहादुरी बेटी ने ऐसे रचा इतिहास

Fri, 22 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
मीनाक्षी चौधरी
आर्मी में अफसर रहे पिता की मौत हो गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। उनके सपने को जिया और मुकाम पाकर ही दम लिया। जानिए बहादुर बेटी ने कैसे रचा इतिहास।
विज्ञापन

2 of 5
मीनाक्षी चौधरी
हम बात कर रहे हैं मिस इंडिया 2018 की फर्स्ट रनरअप मीनाक्षी चौधरी की। मानुषी छिल्लर के बाद हरियाणा की ये दूसरी बेटी है, जिसने ब्यूटी वर्ल्ड में प्रदेश का नाम रोशन किया। वैसे मीनाक्षी चौधरी ब्यूटी वर्ल्ड के लिए नया नाम नहीं है। मीनाक्षी एफबीबी कैंपस प्रिंसेस 2018 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। मीनाक्षी 2016 में आयोजित मिस दीवा की विजेता रह चुकी हैं। मीनाक्षी ने मिस इंडिया हरियाणा-2018 का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

3 of 5
मीनाक्षी चौधरी
मीनाक्षी चौधरी पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी अव्वल रहीं। डेराबस्सी स्थित नेशनल डेंटल कॉलेज से बीडीएस थर्ड ईयर की स्टूडेंट मीनाक्षी स्वीमिंग, बैडमिंटन और वॉलीबाल में भी अपनी प्रतिभा को साबित कर चुकी हैं। मीनाक्षी के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल बीआर चौधरी की कुछ माह पहले ही मौत हो गई थी। इन विपरीत हालातों में भी उन्होंने खुद को कांटेस्ट के लिए तैयार किया और देशभर में अपना नाम रोशन किया। मीनाक्षी चौधरी ने डेंटिस्ट बनने की ख्वाहिश रखते हुए अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे।

4 of 5
मीनाक्षी चौधरी
मीनाक्षी मूल रूप से हरियाणा की है, लेकिन उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ। पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड अफसर थे और मां हाउसवाइफ हैं। मीनाक्षी ने चंडीगढ़ स्थित सेंट सोल्जर कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। इन दिनों वे बीडीएस कर रही हैं और नेशनल डेंटल कॉलेज डेराबस्सी की स्टूडेंट हैं। मीनाक्षी को मॉडलिंग करने का शौक है। उनकी हॉबी स्वीमिंग और पढ़ना है। उन्हें ट्रेवलिंग करना बेदह पसंद है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर उनकी प्रेरणास्त्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीनाक्षी चौधरी
मीनाक्षी स्वीमिंग और बैडमिंटन की स्टेट प्लेयर रह चुकी हैं। मीनाक्षी पढ़ाई में भी बहुत अच्छी हैं, लेकिन हाइट और पर्सनैलिटी की वजह से वे मॉडलिंग की दुनिया में आईं। इसके लिए उन्होंने पहले पिता को अपने लक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने बहुत सोचा और फिर विश्वास जताते हुए उन्हें इस फील्ड में जाने की इजाजत दे दी। मीनाक्षी ने 2016 में भी मिस इंडिया के लिए ऑडिशन भी दिए थे, लेकिन चयन न होने के बाद दोबारा इसके ऑडिशन की तैयारियों में जुट गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें