अगर आप योगा क्लास जाते हैं तो आपने योग गुरु तो देखे ही होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे योग गुरु से मिलवाएंगे जिसके बारे में जानकर शायद आपकी हवाईयां भी उड़ जाएं। जी हां, यह योग गुरू देश की सबसे बुजुर्ग योग टीचर हैं। इन्हें देखकर आपको लगेगा कि उम्र का बढ़ना महज नंबर के बढ़ने से ज्यादा कुछ नहीं है। जिंदगी का वो पड़ाव जब लोगों को चलने-फिरने में तनाव महसूस होने लगता है उस उम्र में आकर ये महिला योग गुरु बन गई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
indias oldest yoga teacher
कोयंबटूर में रहने वाली वी. नानामल की उम्र 98 साल है। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यही हकीकत है। वो रोजाना योग करती है। देखने वाला हर इंसान उन्हें योग करते देख दंग रह जाता है। कोयंबटूर की वी, नानामल को देश की सबसे बुजुर्ग योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर देखा जाता है। हैरानी की बात ये है कि इस उम्र में भी नानामल 20 से भी ज्यादा योगआसन बेहतरीन तरीके से कर लेती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
v. nanamal
आइए अब जानते हैं कि वे कैसे एक योग टीचर बनी हैं.. ?
नानामल के योग टीचर बनने के पीछे एक खास वजह रही है। दरअसल, नानामल ने अपने पिता से योग सीखा था और उनके पति एक चिकित्सक थे। ऐसे में उन्हें पूरी जिंदगी स्वस्थ रहने की नसीहत मिलती रही। नानामल के मन में कभी नहीं आया कि वो योग छोड़ दे। यही वजह है कि आज तक उनका शरीर इतना फ्लेक्सिबल है।
4 of 5
v. nanamal
आइए अब जानते हैं इनकी दिनचर्या के बारे में
नानामल रोज सुबह जल्दी उठ जाती है। उठते ही सबसे पहले वे आधा लीटर पानी पीती हैं। फिर वो अपने छात्रों को योग सिखाने के लिए चली जाती हैं। इनके खाने में ऐसी चीजें ही बनाई जाती हैं जिसमें फाइबर और केल्सियम की मात्रा ज्यादा होती है। रात का खाना ये सात बजे ही खा लेती हैं। खाने में ज्यादातर फल व शहद लेती हैं।
योग प्रशिक्षक होने के साथ ही ये प्राकृतिक जीवन की बहुत बड़ी अनुयायी हैं। पूरी दुनिया में लगभग इनके 600 छात्र हैं। पहले ये अपने घर में कुछ लोगों को ही योग सिखाया करती थी। लेकिन बाद में एक योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद ये दुनिया की नजर में आ गई। इसके बाद से ये 100 से भी ज्यादा प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है।