रिटायर्ड आर्मी अफसर की बेटी डॉक्टर बनना चाहती है, लेकिन खूबसूरत ख्यालों ने उसे मिस इंडिया 2018 के मंच तक पहुंचा दिया...पर एक इतिहास बनते-बनते रह गया।
विज्ञापन
2 of 8
मीनाक्षी चौधरी
हम बात कर रहे हैं मिस इंडिया 2018 की फर्स्ट रनरअप मीनाक्षी चौधरी की। मानुषी छिल्लर के बाद हरियाणा की ये दूसरी बेटी है, जिसने ब्यूटी वर्ल्ड में प्रदेश का नाम रोशन किया। वैसे मीनाक्षी चौधरी ब्यूटी वर्ल्ड के लिए नया नाम नहीं है। मीनाक्षी एफबीबी केम्पस प्रिंसेस 2018 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 8
मीनाक्षी चौधरी
मीनाक्षी मूल रूप से हरियाणा की है, लेकिन उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ। पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड अफसर हैं और मां हाउसवाइफ हैं। मीनाक्षी ने चंडीगढ़ स्थित सेंट सोल्जर कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। इन दिनों वे बीडीएस कर रही हैं और नेशनल डेंटल कॉलेज डेराबस्सी की स्टूडेंट हैं।
4 of 8
मीनाक्षी चौधरी
मीनाक्षी 2016 में आयोजित मिस दीवा की विजेता रह चुकी हैं। मीनाक्षी ने मिस इंडिया हरियाणा-2018 का खिताब अपने नाम किया था। मीनाक्षी को मॉडलिंग करने का शौक है। उनकी हॉबी स्वीमिंग और पढ़ना है। उन्हें ट्रेवलिंग करना बेदह पसंद है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर उनकी प्रेरणास्त्रोत हैं।
विज्ञापन
5 of 8
मीनाक्षी चौधरी
मीनाक्षी स्वीमिंग और बैडमिंटन की स्टेट प्लेयर रह चुकी हैं। मीनाक्षी पढ़ाई में भी बहुत अच्छी हैं, लेकिन हाइट और पर्सनैलिटी की वजह से वे मॉडलिंग की दुनिया में आईं। इसके लिए उन्होंने पहले पिता को अपने लक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने बहुत सोचा और फिर विश्वास जताते हुए उन्हें इस फील्ड में जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
6 of 8
फेमिना मिस इंडिया 2018
बता दें कि मंगलवार 19 जून की रात को मुंबई के एनएसईआई, डोम, वर्ली में कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 का आयोजन हुआ। इवेंट में तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकृति वास ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का ताज अपने नाम किया। मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप और आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव सेंकड रनर-अप रहीं।
विज्ञापन
7 of 8
फेमिना मिस इंडिया 2018
इवेंट को करण जौहर और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया। जजों के पैनल में मलाइका अरोड़ा, बॉबी देओल, कुणाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान और के. एल. राहुल शामिल रहे। इनके अलावा 'मिस वर्ल्ड 2017' मानुषी छिल्लर भी इवेंट में शामिल हुईं, जिन्होंने अनुकृति वास को मिस इंडिया का ताज पहनाया।
मिस इंडिया दिल्ली गायत्री भारद्वाज, मिस इंडिया हरियाणा मीनाक्षी चौधरी, मिस इंडिया झारखंड सेफ्टी पटेल, मिस इंडिया तमिलनाडु अनुकृति वास और मिस इंडिया आंध्र प्रदेश श्रेया राव इस प्रतियोगिता के टॉप-5 कंटेस्टेंट बनीं। दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और आंध्र प्रदेश की कंटेस्टेंट को हराकर तमिलनाडु की अनुकृति ने क्राउन जीता।