एम्स 2018 की ऑल इंडिया टॉपर एलिजा, रमनीक कौर, महक अरोड़ा और मनराज सिंह की मार्कशीट देखेंगे, तो आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा की एलिजा का ओवरऑल पर्सेंटाइल 100 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
2 of 5
एम्स की टॉपर एलिजा
एलिजा ने बायो में 100 पर्सेंटाइल, केमिस्ट्री में 99.94 पर्सेंटाइल, फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल, जनरल नॉलेज में 97.87 पर्सेंटाइल हासिल किए। रमनीक- बायोलॉजी 99.8975042, केमेस्ट्री 99.9788668, फिजिक्स 100, जीके 98.4710159, ओवरऑल 100%। महक- बायोलॉजी 99.8116821, केमेस्ट्री 99.9946501, फिजिक्स 99.9978600, जीके 99.9786002, ओवरऑल 100% मनराज- बायोलॉजी 98.4718781, केमेस्ट्री 100, फिजिक्स 99.9702245, जीके 99.7447813, ओवरऑल 100%
विज्ञापन
3 of 5
एम्स की टॉपर एलिजा
एलिजा हार्ट स्पेशलिस्ट बनना चाहती हैं। उसने इस कामयाबी को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। दिन में एक आध घंटा छोड़कर बाकी पूरा समय वह पढ़ाई करती है। वह सोशल मीडिया से दूर ही रहती हैं। पढ़ाई के लिए कभी-कभार नेट से मदद ली। एलीजा ने बताया कि पढ़ाई करने के साथ-साथ उसे खो-खो पसंद है और उसने दसवीं की पढ़ाई तक स्कूल में होने वाली खो-खो की टूर्नामेंट में भाग लिया।
4 of 5
एम्स की टॉपर एलिजा
एलिजा के पिता विजय कुमार लहिलकलां गांव में सरकारी सीसे स्कूल में इकोनॉमिक्स लेक्चरर, जबकि मां रेणु बाला एक प्राइवेट कॉलेज में लाइब्रेरियन हैं। एलिजा का बड़ा भाई रोबिन बांसल आईआईटी दिल्ली में बीटेक इलेक्ट्रिकल फोर्थ ईयर में है और वही एलिजा का आइडियल भी है। ज्वाइंट फैमिली में एलिजा के तीन चाचा समेत दादा मोहन लाल, दादी देवकी देवी सहित खुशहाल परिवार है। हालांकि परिवार में कोई क्वालीफाई डॉक्टर न होने की बावजूद मेडिकल स्ट्रीम में देशभर में पहले स्थान पर आना बांसल परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है।
एलिजा डॉ. देवराज डीएवी पब्लिक स्कूल लहरागागा की छात्रा रही है, जिसने सीबीएसई दसवीं में टेन सीजीपीए, बारहवीं मेडिकल में 94.6 प्रतिशत अंक जबकि नीट में उसका ऑल इंडिया 196वां रैंक रहा। एलिजा इससे पूर्व केवीपीवाई में भी ऑल इंडिया टॉपर रह चुकी हैं। एलिजा ने कहा उसे ऑल इंडिया रैंक वन की कोई उम्मीद नहीं थी, नीट में उसके 196 रैंक की बदौलत उसने एम्स में भी टॉप रैंक का अहसास नहीं था। एलिजा का हमेशा से ही एम्स में पढ़ाई करने का सपना रहा है और अब अगले पांच साल यह सपना पूरा होता देखेगी, उसकी इच्छा कार्डियोलॉजिस्ट बनने की है।