फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल की उम्र में बनाया ऐप, मिलेंगी 'एप्पल' के सीईओ टिम कुक से

Wed, 15 Jun 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अनविता विजय केवल 9 साल की हैं - फोटो : coreoo.eu
बच्चे जिस उम्र में पढ़ाई की फिक्र में रहते हैं या खेलते कूदते रहते हैं उस उम्र में ऐप डेवलप किया है अनवित विजय ने। अनविता की उम्र 9 साल है और वह एप्पल की सालाना डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016 कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रही हैं। अनविता इस कॉन्फ्रेंस में सबसे कम उम्र की ऐप डेवलपर हैं। दुनिया की जानी मानी कंपनी 'एप्पल' हर साल एक कॉन्फ्रेंस करती है और कंपनी का यह साल का सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है। इस साल कॉन्फ्रेंस 13 जून से शुरू हुई है और यह 17 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016 कॉन्फ्रेंस इस बार बेहद खास है क्योंकि इस बार कॉन्फ्रेंस में 9 साल की अनविता विजय भी शामिल हुई हैं। अनविता एक ऐप डेवलपर हैं। अनविता का एक सपना था कि वह एप्पल के सीईओ टिम कुक से मिलें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : fortune.com
अनविता का यह सपना उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016 कॉन्फ्रेंस तक ले आया। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली अनविता ने डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016 कॉन्फ्रेंस के स्कॉलरशिप के लिए अप्लाइ किया और डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी की कॉन्फ्रेंस में आने का उनका आवेदन सवीकार कर लिया गया।

4 of 6
एक रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल की डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016 कॉन्फ्रेंस में आने के लिए 350 लोगों को स्कॉलरशिप दी गई है। स्कॉलरशिप पाने वालों में 120 लोग 18 वर्ष से कम उम्र के हैं और इसमें 22 प्रतिशत महिलाएं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अनविता ने फॉर्चून को बताया,'मैंने ऐप डेवलप और कोडिंग करने की कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली है यह मैंने यू ट्यूब से वीडियो से सीखा है। अनविता ने Smartkins Animals ऐप बनाया है यह बच्चों को जानवरों के नाम और उनकी आवाज पहचानने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : theweek.in
अनविता विजय ने कहा,'हालांकि यह आसान लगा रहा है लेकिन इसमें बहुत मेहनत लगती है। ऐप बनाने में कई सारी चीजें होती हैं जैसे प्रोटोटाइप डिजाइन, वायरफ्रेमिंग, यूजर इंटरफेस डिजाइन के बाद कोडिंग होती है और फिर फिर उसके बाद टेस्टिंग की जाती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें