इस प्रतियोगिता में 173 देशों के 30000 शिक्षकों ने भाग लिया था जिन्हें पीछे छोड़ते हुए एंड्रिया ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि प्रतियोगिता में टर्की, साउथ अफ्रीका, कोलंबिया, फिलिपींस, यूएस, ब्राजील, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और नॉर्वे जैसे देशों के टीचरों ने हिस्सा लिया था। उन्हें दुबई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतौम ने सम्मानित किया है।