फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttar pradesh: 26 अप्रैल से दूरदर्शन के जरिए पढ़ाई करेंगे उत्तर प्रदेश के छात्र

Thu, 23 Apr 2020 09:24 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी टीवी पर रामायण और महाभारत देखने के साथ ही पढ़ाई भी कर सकेंगे। प्रदेश में पहली बार विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर 26 अप्रैल की सुबह 11:30 बजे से पठन-पाठन की शुरुआत की जाएगी। वहीं, आकाशवाणी पर आओ अंग्रेजी सीखें और मीना रेडियों का प्रसारण शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बताया कि विद्यालय बंद हैं। इस दौरान बच्चे घर पर कुछ सीखते रहें, इसको ध्यान में रखते हुए विभाग यूनीसेफ के सहयोग से दूरदर्शन पर मीना की दुनिया और लर्निंग आउटकम के इम्प्रूवमेंट के लिए विषयवार (हिंदी, गणित, विज्ञान) के वीडियो का प्रसारण करेगा। कम्युनिटी रेडियो पर मीना की दुनिया और फुलऑन निक्की का प्रसारण किया जाएगा।

अभिभावकों की निगरानी में हों ऑनलाइन कक्षाएं:

लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं में प्रयोग में लाए जाने वाले एप्लीकेशन के दुष्प्रभाव से बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य बाल संरक्षण आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन क्लासेज अभिभावकों को सूचित करें। इन क्लासेज के लिए बच्चों के नाम से लॉग इन आईडी न बनाई जाए, बल्कि यह शिक्षक के नियंत्रण में हो। इसे सुनिश्चति कराने के लिए सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा गया है। 

लॉकडाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर क्लासेज शुरू की गई हैं। बेसिक विभाग की ओर से मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला के तहत बच्चों को शिक्षित करने के लिए चिपल, मैथमस्ती, टाप पैरेंट जैसे मोबाइल एप विकसित किए जा रहे हैं। राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं में बच्चों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय आयोग ने भी चिंता जताते हुए गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन


आयोग के पास ऐसी शिकायतें पहुंची हैं कि ऑनलाइन क्लासेज के लिए पासवर्ड की उपलब्धता होने की वजह से बच्चे कई दूसरे प्लेटफार्म का भी प्रयोग कर रहे हैं जो उनकी मानसिक स्थिति पर विपरीत असर डाल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें