आजकल लोग अपने आस पास साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखते हैं। ऐसे में अगर उन्हें पता चले कि उनके आराम और स्वच्छता के लिए अलग-अलग तरह के अंडरगार्मेंट्स बनाए जा रहे हैं तो कैसा हो...? यहां हम बात कर रहे हैं ऐसे ही स्टार्टअप की जो लोगों के लिए अनोखे अंडरगार्मेंट्स बना रहा है। आइये जानते हैं अगली स्लाइड में क्या है इस स्टार्टअप और इनके बनाए अंडरगार्मेंट्स में खास...
विज्ञापन
2 of 5
स्टार्टअप का नाम और लक्ष्य
सबसे पहले आपको बता दें कि इस स्टार्टअप का नाम है 'टेलर एंड सर्कस'। इस स्टार्टअप के बनाए अंडरगार्मेंट्स खासतौर पर उन लोगों के लिए हैं जो अंतरिक्ष में यात्रा करते हैं या वे लोग जो व्हीलचेयर का इस्तेमात करते हैं। ये स्टार्टअप महिलाओं के लिए भी खास अंडरगार्मेंट्स बना रहा है, जिन्हें पीरियड्स के दौरान पहना जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
किसने की शुरुआत-
तीन लड़कों ने मिलकर इस स्टार्टअप की शुरुआत की है। आपको बता दें कि तीनों अलग-अलग प्रोफेशन से हैं। उसके बाद भी तीनों की सोच ने एक कमाल का स्टार्टअप शुरू किया। इन तीनों को पता चला कि मार्केट में महिलाओं और पुरुषों के लिए बनाए जा रहे अंडरवियर्स आराम के मामले में थोड़े ठंडे हैं। तब उन्होंने इस स्टार्टअप के बारे में सोचा।
4 of 5
कैसा है फैब्रिक-
इस्तेमाल होने वाला फैब्रिक प्राकृतिक ईको-फाइबर है, जिसे समुद्री तट पर पाए जाने वाले पेड़ों से मिलने वाले लकड़ी के सत्व से तैयार किया गया है। खास बात ये है कि इस फैब्रिक ने कॉटन को भी मात दी है।
कहां स्थित है कंपनी-
टेलर ऐंड सर्कस की मैनुफैक्चरिंग यूनिट तिरुपुर, तमिलनाडु में है। इनका मार्केटिंग ऑफिस बेंगलुरु में है।