फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये यूनिवर्सिटी हर छात्र को देगी नौकरी की गारंटी, सरकार ने दी मंजूरी

Thu, 17 Oct 2019 07:51 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
एक ऐसी यूनिवर्सिटी जो यहां पढ़ने वाले छात्रों को नौकरी की गारंटी देगी। यह जॉब ओरिएंटेड यूनिवर्सिटी होगी। ये बात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कौशिल और उद्यमिता विश्वविद्यालय (Skill and Entrepreneurship University) खोलने की तैयारी है।

इसमें क्या खास होगा? यह कब से शुरू होगी? कौन इसका संचालन करेगा? ऐसे कई सवालों के जवाब आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फिनलैंड और ब्राजील जैसे कई देशों के कौशल केंद्रों के सर्वेक्षण के बाद इस विश्वविद्यालय की रूपरेखा तैयार की गई है। यह मुख्यधारा और व्यावसायिक शिक्षा के बीच की खाली जगह को भरने का काम करेगी।

आगे पढ़ें, क्या होगा खास

विज्ञापन

3 of 6
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
  • इस विश्वविद्यालय में कई अलग-अलग कोर्सेज अलग-अलग अवधि के लिए संचालित किए जाएंगे। 
  • यहां पढ़ने वाले छात्रों को नौकरी की गारंटी रहेगी।
  • विश्वविद्यालय में करीब 50 हजार छात्रों के पढ़ने की क्षमता होगी। साथ ही अन्य देशों, उद्योगों, कंपनियों के साथ मिलकर आपसी सहयोग का आदान-प्रदान किया जाएगा।
  • सबसे खास बात इसकी फ्लेक्सिबिलिटी होगी। समय के साथ बाजार की बदलती जरूरतों के अनुसार यहां के पठ्यक्रम भी अपडेट होते रहेंगे।
  • अगर कोई कंपनी किसी छात्र को नौकरी के लिए चुनती है, तो उस छात्र को कंपनी की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कहां बनेगा विश्वविद्यालय

4 of 6
अरविंद केजरीवाल
  • इस नए विश्वविद्यालय का कैंपस दिल्ली में ही होगा। इसका मुख्यालय दिल्ली के ओखला में बनाया जाएगा, जहां अभी दिल्ली स्कूल ऑफ टूल इंजीनियरिंग है।
  • छात्र यहां 10वीं, 12वीं या स्नातक के बाद भी दाखिला ले सकेंगे।
  • यहां एमफिल व पीएचडी तक के कोर्सेज संचालित किए जाएंगे।

कब से शुरू होगा ये विश्वविद्यालय

विज्ञापन

5 of 6
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस विश्वविद्यालय के लिए बनाई गई योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि 'सरकार उप राज्यपाल की अनुमति लेकर विधानसभा में इसके लिए विधेयक लाएगी। मुझे उम्मीद है कि उप राज्यपाल की अनुमति और विधेयक को विधानसभा में मंजूरी मिलने के एक साल के अंदर ही यह विश्वविद्यालय शुरू हो जाएगा।'

ये भी पढ़ें : केंद्र सरकार की फेलोशिप का आज आखिरी मौका, हर महीने मिलेंगे 70 से 80 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Pixnio
आईटीआई, पॉलीटेक्निक और वैश्विक कौशल संस्थानों को इस विश्वविद्यालय के साथ जोड़ा जाएगा। दिल्ली में अभी 12 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थान और 8 निजी पॉलीटेक्निक संस्थान चल रहे हैं। इनमें करीब 16,500 छात्र पढ़ रहे हैं।
इसी तरह 18 सरकारी और 44 निजी आईटीआई हर सत्र में करीब 15,000 छात्रों को सर्टिफिकेट लेवल ट्रेनिंग देते हैं।

ये भी पढ़ें : इस यूनिवर्सिटी ने दिए हैं सबसे ज्यादा अमीर, जानें कितनी है यहां की फीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें