फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दिनों में इस वजह से खराब हो जाते हैं महंगे गैजेट्स, बरतें ये 5 सावधानियां

Wed, 04 Jul 2018 12:14 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बारिश का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में आपके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के खराब होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, लैपटॉप, फ्रिज और एसी तक को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन

2 of 6
सॉकेट को चेक कर लें
मॉनसून के दौरान बालकनी और खिड़की के आस-पास की दीवारों में नमी आ जाती है। इससे इन दीवारों पर लगे इलेक्ट्रिक सॉकेट में भी नमी आ जाती है। बारिश के वक्त जब भी आप अपना स्मार्टफोन या कोई भी दूसरा इलेक्ट्रिक डिवाइस सॉकेट में लगाते हैं तो उसे चेक कर लें। नम दीवार में लगे सॉकेट से चार्ज करने पर आपका डिवाइस खराब हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
बिजली कड़कने पर करें ऐसा
तेज बारिश या बिजली कड़कने के दौरान सॉकेट में इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस ना लगाएं। दरअसल, हाई वोल्टेज से आपका गैजेट खराब हो सकता है। तेज बारिश के वक्त कई बार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता रहता है जिससे घर के कई डिवाइस पर असर पड़ता है।

4 of 6

इस दौरान तुरंत ना करें चार्ज
अगर आप बारिश में होते हुए घर या ऑफिस आए हैं, तो अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन को चार्जिंग पर तुरंत न लगाएं। दरअसल वॉटरप्रुफ बैग आपके डिवाइस को पानी से तो बचा लेते हैं, लेकिन बैग पर लगातार पानी गिरने से बैग के अंदर रखे गैजेट्स में नमी आ सकती है। ऐसे में घर पहुंचने के बाद तुरंत अपने डिवाइस को चार्जिंग पर न लगाएं।

विज्ञापन

5 of 6

गैजेट्स का करें इस्तेमाल 
कई बार हम अपने कुछ गैजेट्स को महीनों तक इस्तेमाल नहीं करते हैं। अच्छा होगा कि आप मॉनसून सीजन में ऐसा न करें। दरअसल गैजेट्स को मॉनसून के दौरान इस्तेमाल न करने पर इसमें नमी आने का खतरा हो सकता है। किसी भी गैजेट के लिए नमी किसी दुश्मन से कम नहीं होती है। ऐसे में गैजेट्स को घर के किसी कोने में महीनों तक के लिए न छोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

घर में न होने दें नमी
गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के आस-पास धूल जमा हो जाती है। मॉनसून में यही धूल नमी के कारण फंगस की शक्ल ले लेती है इसलिए मॉनसून में अपने कमरे और घर को साफ रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें