आरआरबी ग्रुप डी परिणाम के लिए इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। भारतीय रेलवे का रेलवे भर्ती बोर्ड या आरआरबी फरवरी-मध्य तक आधिकारिक वेबसाइटों पर सितंबर 2018 से दिसंबर 2018 तक आयोजित कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) के परिणाम जारी करेगा। सूत्रों के मुताबिक पता चला कि फरवरी के मध्य तक RRB Group D परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 4
जब परिणाम की घोषणा की जाएगी तो उम्मीदवार संबंधित आरआरबी (जैसे आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी चंडीगढ़, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी मुंबई और आरआरबी पटना) से जांच कर सकेंगे। आपको बता दें कि आरआरबी ने पिछले साल की शुरुआत में ग्रुप डी की रिक्तियों को अधिसूचित किया था।
विज्ञापन
3 of 4
खबरों के अनुसार, 60,000 से अधिक रिक्तियों के लिए 1.8 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हालांकि, कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 1 करोड़ से अधिक आवेदक सीबीटी में उपस्थित हुए जो 17 सितंबर, 2018 से 17 दिसंबर, 2018 तक आयोजित किए गए थे।आरआरबी ग्रुप डी परिणाम: परिणाम भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय बोर्डों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे।