भारतीय रेलवे रोजगार समाचार पर जल्द ही 1.3 लाख रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। सोशल मीडिया में अनधिकृत आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना प्रसारित होने के बारे में पूछे जाने पर, रेलवे भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि बोर्ड ने प्रेस या जनता के लिए इस तरह की अधिसूचना जारी नहीं की है। आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना में महत्वपूर्ण तिथियों, रिक्तियों, आरक्षण और पात्रता मानदंडों के साथ भारतीय रेलवे द्वारा 1.3 लाख भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
2 of 5
इससे पहले, रेलवे ने 2015 में 18,000 से अधिक रिक्तियों के लिए आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना जारी की थी।
सोमवार को, भारतीय रेलवे के अधिकारी ने पुष्टि की है कि राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर की आधिकारिक भर्ती एजेंसी आरआरबी या रेलवे भर्ती बोर्ड, विभिन्न पदों में 1.3 लाख से अधिक नौकरियों के बारे में एक संकेत नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
3 of 5
railway track
अधिकारी ने एनडीटीवी से बातचीत में ये भी बताया, "कथित अधिसूचना बोर्ड द्वारा जारी नहीं की गई है। हमारे पास रोजगार समाचार पर जल्द ही एक संकेत नोटिस जारी करने की योजना है।"
आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना 2019: भर्ती प्रक्रिया 21 रेलवे भर्ती बोर्डों के माध्यम से आयोजित की जाएगी
मंत्रालय ने यह भी कहा था कि इन रिक्तियों को अगले दो वर्षों में दो चरणों में भरने का प्रस्ताव दिया गया है।
4 of 5
1,31,328 पदों की नई भर्ती के पहले चरण की शुरुआत फरवरी-मार्च, 2019 के महीने में की जाएगी।
वर्तमान में, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर से संबद्ध आरआरबी और अन्य भर्ती एजेंसियां 1,51,548 रिक्तियों की भर्ती के लिए लगी हुई हैं, जिसमें आरआरबी ग्रुप डी, आरआरबी एएलपी, आरआरबी जेई और रेलवे पुलिस में भर्ती शामिल हैं।