बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) भोपाल में एडमिशन प्रक्रिया शनिवार 15 जून, 2019 से शुरू कर दी जाएंगी। वहीं पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार 02 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें की तकनीकी शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले चार वर्षों में प्रवेश की संख्या में लगभग 16 हजार से अधिक उम्मीदवारों की कमी को रिकॉर्ड किया गया है। देखा जाएं तो पिछले वर्षों में प्रवेश की संख्या लगभग 29,800 थी। इस वर्ष 2019 में इन्हीं आंकड़ों पर प्रवेश होने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीदवार जो इस प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं वे प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी को प्राप्त करने के लिए दिए गए वेबसाइट dte.mponline.gov.in लिंक पर जाकर सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। बता दें की पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शनिवार यानी 16 जून, 2019 से शुरू हो जाएंगी।