प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक चौंकाने वाला ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वह सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट के साथ ही मीडिया में हलचल मच गई। इसके साथ ही ट्विटर पर #NoSir नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। दुनिया में यह हैशटैग तीसरा सबसे ज्यादा चर्चित हो गया। इसे समर्थन करने वालों ने पीएम से सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम नेताओं ने इसे लेकर तंज भी कसा।