फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET July 2020 : केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, दूसरी बार बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 03 Mar 2020 08:41 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
CTET July Exam 2020 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2020 के लिए होने वाली परीक्षा के पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दूसरी बार बढ़ा दी गई है। जिसे बढ़ाकर 24 फरवरी 2020 से 2 मार्च, 2020 कर दिया गया था। सोमवार को सीबीएसई ने अंतिम तिथि को फिर आगे बढ़ा दिया है। सीबीएसई के मुताबिक प्रशासनिक कारणों से अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 09 मार्च, 2020 (रात 11:59 बजे) तक कर दी गई है। उम्मीदवार 13 मार्च, 2020 (दोपहर 15:30 बजे) तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थियाें को अब 17 मार्च से 24 मार्च, 2020 तक आवेदन में करेक्शन का समय मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि सीटीईटी परीक्षा 05 जुलाई, 2020 को आयोजित कि जाएगी। परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

परीक्षा पैटर्न:
  • पहला पेपर - कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
  • दूसरा पेपर - कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
विज्ञापन

3 of 4
यह परीक्षा देशभर के 112 शहरों में आयोजित कि जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो स्तरों पर किया जाएगा, प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर। दोनों परीक्षा एक ही दिन में अलग-अलग पालियों में आयोजित किए जाएगी।

कैसे करें आवेदन :
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या आगे दिए गए लिंक से आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़ें। आवेदन फॉर्म भरने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें। 
विज्ञापन

4 of 4
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।   
आधिकारिक नाेटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।   

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें- DRDO में सरकारी नौकरी पाने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें