Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा का 8वां संस्करण पूरा हो गया है। इस साल कार्यक्रम के प्रारूप में बदलाव किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने की राज्यों के छात्रों से बातचीत कर परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने के लिए कई सुझाव साझा किए।
Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 8वें संस्करण का आयोजन 10 फरवरी को नई दिल्ली में किया गया। परीक्षा पे चर्चा का टेलीकास्ट सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। पीएम मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) कार्यक्रम की शुरुआत 2018 में की थी। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से संवाद करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Pariksha Pe Charcha 2025
- फोटो : PTI
यह कार्यक्रम पीएम मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट, दूरदर्शन, शिक्षा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनल पर टेलीकास्ट किया गया। सके साथ ही कई स्कूलों में भी बच्चों को यह कार्यक्रम दिखाया गया।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बच्चों को परीक्षा के तनाव से उबरने के उद्देश्य से मदद के लिए कार्यक्रम को देखने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया था। वीडियो में मोदी विभिन्न राज्यों से आए छात्रों को अपने हाथ से तिल-गुड़ बांटते नजर आए। इसमें प्रधानमंत्री बच्चों से हल्के-फुल्के अंदाज में हैंड राइटिंग सुधारने से जुड़ी बात करते हैं। वह बच्चों को गणित विषय के लिए क्रिकेट मैच में बल्लेबाज की तरह दबाव की परवाह नहीं करने की सलाह देते नजर आए।
4 of 5
Pariksha Pe Charcha 2025
- फोटो : PTI
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान कई छात्रों ने पीएम मोदी से सवाल-जवाब किए। बिहार के एक छात्र ने लीडरशिप से जुड़ा सवाल पूछा, तो पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि बिहार का छात्र हो और राजनीति से जुड़ा सवाल न हो, यह हो ही नहीं सकता। इसके अलावा उन्होंने सूर्य नमस्कार, परीक्षा के दौरान तनाव को कम कैसे करें, पर्यावरण जैसे तमाम मुद्दों में बातचीत की।
इस बार 'परीक्षा पे चर्चा' 2025 कार्यक्रम के लिए 3.30 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसके अलावा 20.71 लाख से अधिक शिक्षक और 5.51 लाख से ज्यादा अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया था। इस बार पिछले सभी संस्करणों के रिकॉर्ड को टूट गया है। यह आंकड़े आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।