इस डिजिटल युग में नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। वहीं कोरोना महामारी की वजह से बाजार में आई मंदी के कारण कई संगठन अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं। ऐसे में अपनी नौकरी बचाए रखने और नई नौकरी पाने के लिए हर वक्त नए स्किल सीखते रहने बेहद जरूरी हो गया है। आज हम आपको ऐसे ही 4 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जानकारी देने जा रहे हैं, जहां आप नि:शुल्क और अपने सुविधाजनक समय पर कई पाठ्यक्रमों की शिक्षा घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
1. गूगल डिजिटल अनलाॅक्ड
अगर अभ्यर्थी अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहते हैं तो गूगल उन्हें बेहतरीन अवसर दे रहा है। दरअसल, गूगल की वेबसाइट https://learndigital.withgoogle.com/digitalunlocked/courses पर विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स जैसे अंडरस्टेंडिंग द बेसिक्स ऑफ मशीन लर्निंग, गेट अ बिजनेस ऑनलाइन, बिल्ड कॉन्फिडेंस विद सेल्फ प्रमोशन आदि डेटा एंड टेक, डिजिटल मार्केटिंग और करियर डेवलपमेंट से जुड़ 126 कोर्सेस उपलब्ध हैं। जिन्हें वीडियो के माध्यम से पढ़ाया जाता है। पाठ्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद कुछ सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों का सही जवाब देने पर गूगल द्वारा डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट पूरी तरह मान्य होता है।