फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2021 : एनटीए ने जारी की जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा की आंसर की

Tue, 02 Mar 2021 04:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
jee main answer key 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Main Answer Key Feb 2021 Exam: फरवरी 2021 में जेईई मेन के पहले चरण की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहद अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जिन छात्रों ने 23 से 26 फरवरी, 2021 के बीच किसी भी पारी में यह इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई की मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट से फरवरी 2021 की परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : JEE Main 2021 जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से, जल्द कराएं अपना रजिस्ट्रेशन 

यहां इस खबर में आंसर की डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी दिया गया है। एनटीए की ओर से जारी परीक्षा की आंसर की से असंतुष्ठ छात्र इसे चुनौती भी दे सकते हैं। चुनौती देने के लिए 03 मार्च, 2021 तक का समय है। आंसर में प्रत्येक सवाल के जवाब को चुनौती देने के लिए 200 रुपए का शुल्क भी देना होगा। चुनौती संबंधी दावों के निपटान के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार जेईई मेन 2021 आंसर की का उपयोग करके अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। वहीं बता दें कि इसके साथ ही जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से शुरू होगा। मार्च सत्र के लिए पंजीकरण पोर्टल को खोल दिया गया है। आंसर की डाउनलोड करने का सीधा लिंक JEE Main Feb 2021 Exam Answer Key
विज्ञापन

2 of 7
JEE Main 2021 : रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से
जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण मार्च में शुरू होगा। मार्च 2021 में होने वाली जेईई मेन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मार्च सत्र के लिए जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर करा सकते हैं। जेईई मेन 2021 परीक्षा के दूसरा चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 06 मार्च, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।  
विज्ञापन

3 of 7
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
पहले चरण की परीक्षा फरवरी में हुई थी  
पहले चरण की परीक्षा 23 से 26 फरवरी, 2021 को हुई थी। इसके बाद दूसरा सत्र 15 से 18 मार्च तक, तीसरा सत्र 27 से 30 अप्रैल तक और चौथा सत्र 24 से 28 मई 2021 तक आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में जारी किए थे। अगले चरणों की भी परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी की परीक्षा 03 से 06 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

4 of 7
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए
13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा पेपर
जेईई मेन 2021 का पेपर कई हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपनी सुविधानुसार प्रश्न पत्र की भाषा का चयन कर सकेंगे। प्रमुख भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में उपलब्ध होगा। हालांकि सभी सभी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ प्रश्न अंग्रेजी भाषा में भी रहेंगे। 
यह भी पढ़ें : ICSE, ISC Board Exam 2021: 12वीं की परीक्षा 08 अप्रैल तो 10वीं की परीक्षा 05 मई से शुरू होगी 
विज्ञापन

5 of 7
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए
हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार
हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार IIT, NIT, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI), संस्थानों / विश्वविद्यालयों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त / राज्य सरकारों में दाखिले के लिए जेईई मेन के लिए पंजीकरण करते हैं। यह भी पढ़ें : Board Exam 2021: बोर्ड परीक्षाओं का तनाव न लें, सफलता के लिए इन टिप्स से शुरू करें तैयारी  
विज्ञापन

6 of 7
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए
नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
एनटीए ने जेईई मेन के लिए नया परीक्षा पैटर्न तैयार किया है। अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों में से केवल 75 का उत्तर देना होगा। इसमें 15 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिनके लिए कोई नकारात्मक मूल्याकंन नहीं होगा। यह भी पढ़ें : CBSE Board DateSheet : #सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की विस्तृत डेट शीट हिंदी में यहां से करें डाउनलोड
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एनटीए जेईई मेन - फोटो : NTA
छात्रों को कई अवसर मिलेंगे
जेईई मेन 2021 एक वर्ष में चार बार आयोजित करने के पैटर्न से छात्रों को उनकी गलतियों और कमजोर क्षेत्रों को जानने का मौका मिलेगा। यह बदलाव उन्हें उनके स्कोर में सुधार के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। जिससे परीक्षा के अगले चरण में अच्छी तरह से तैयारी कर सकेंगे। 

शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  

सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें