JEE Mains 2022 Exam Latest Update: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन गुरुवार से शुरू हो गई है। पहले दिन बी आर्किटेक्चर के लिए परीक्षा हुई। वहीं, बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए मुख्य परीक्षा 24 जून से शुरू होगी, जो कि 29 जून, 2022 तक चलेगी। यह परीक्षा देश-विदेश के 521 परीक्षा शहरों में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह 09 से 12 एवं दोपहर 03 से 06 बजे तक हो रही है।